scorecardresearch
 
Advertisement

'साझा विश्वास और साझा भविष्य का प्रतीक है ये साझेदारी', स्लोवाकिया में बोले पीएम मोदी

'साझा विश्वास और साझा भविष्य का प्रतीक है ये साझेदारी', स्लोवाकिया में बोले पीएम मोदी

स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को साझा विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और साझा भविष्य का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप ढालना होगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और मोबिलिटी सहयोग को नई गति देने की बात कही. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक विवादों और संघर्षों का समाधान संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण तरीकों से ही निकाला जाना चाहिए.

Advertisement
Advertisement