scorecardresearch
 

धुरंधर 2 की घटी रफ्तार! नहीं पार कर पाएगी पहले पार्ट का ये शानदार रिकॉर्ड

अभी तक थिएटर्स में धमाल मचा रही धुरंधर 2, अब स्लो पड़ती नजर आ रही है. जहां पहले पार्ट ने रिकॉर्ड दिनों तक लगातार 20 करोड़ डेली कलेक्शन करना जारी रखा था. वहीं धुरंधर 2 15वें दिन से ही 20 करोड़ का मार्क चूकती नजर आ रही है. फिर भी वीकेंड में ये एक और ऑल रिकॉर्ड बनाने वाली है.

Advertisement
X
धुरंधर 2 की रफ्तार पड़ी स्लो! (Photo:ITGD)
धुरंधर 2 की रफ्तार पड़ी स्लो! (Photo:ITGD)

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं. मगर इस हफ्ते के वर्किंग डेज में इस फिल्म की रफ्तार थोड़ी घटती नजर आ रही है. 14वें दिन धुरंधर 2 के कलेक्शन में बड़ा ड्रॉप आया है. अभी तक फिल्म इतनी कमाई कर चुकी है कि इससे फाइनल आंकड़ों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन धुरंधर 2 से जितनी उम्मीदें की जा रही थीं, ये उनसे पीछे छूट सकती है. बुधवार को आई गिरावट से धुरंधर 2 अपने ही पहले पार्ट के एक शानदार रिकॉर्ड से चूकती नजर आ रही है.

धुरंधर 2 अब पड़ रही स्लो
रणवीर की फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बड़ी गिरावट देखी थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने थोड़े से जंप के साथ फिर कमाई मजबूत होने का इशारा किया. पर बुधवार को धुरंधर 2 का कलेक्शन एक बार फिर गिर गया. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. इसमें हिंदी कलेक्शन का हिस्सा 18.75 करोड़ रुपये है.

बुधवार की कमाई के बाद धुरंधर 2 का टोटल नेट कलेक्शन 920 करोड़ रुपये हो गया है. और सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई करीब 863 करोड़ रुपये हो चुकी है. मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 27.75 करोड़ रुपये था, लेकिन बुधवार के कलेक्शन में 27% से ज्यादा गिरावट आई है. अभी तक जबरदस्त क्रेज के साथ आगे बढ़ रही धुरंधर 2 का कलेक्शन एक ही दिन में इतना गिर जाना, लाइफटाइम कलेक्शन को कमजोर कर सकता है.

Advertisement

धुरंधर का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी धुरंधर 2
पिछले हफ्ते तक धुरंधर 2 का डेली कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास चल रहा था. इस बुधवार को यानी 14वें दिन डेली कलेक्शन का आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया है. गुरुवार भी प्रॉपर वर्किंग डे है, इसलिए 15वें दिन कमाई 20 करोड़ से नीचे भी जा सकती है.

पिछले साल आई धुरंधर ने करीब 17 दिनों तक लगातार 20 करोड़ से ज्यादा डेली कलेक्शन किया था. ये बॉलीवुड के लिए एक ऑल टाइम रिकॉर्ड है. लेकिन धुरंधर 2 अपने ही पहले पार्ट के मुकाबले 2 दिन पहले ही 20 करोड़ के आसपास आती दिख रही है. इससे पता चलता है कि पहली फिल्म दूसरे हफ्ते में भी जोरदार रफ्तार बनाए हुए थी.

लेकिन धुरंधर 2 को शुरुआत में मिले धमाकेदार रिसेप्शन का होल्ड, दूसरे हफ्ते में थोड़ा कमजोर पड़ रहा है. हालांकि वीकेंड दूर नहीं है और ये तय है कि वीकेंड में धुरंधर 2 एक बार फिर कमाल करेगी. ये 1000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए अभी भी मजबूत दावेदार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement