scorecardresearch
 

'देव डी' की री-रिलीज से पहले अभय देओल का पोस्ट, अनुराग कश्यप को लेकर लिखी बात

अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' 24 अप्रैल, 2026 को दोबारा रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. गुरुवार को अभय देओल ने फिल्म का एक क्लिप शेयर किया और फिल्म बनाते समय उनके और अनुराग के बीच रहे 'क्रिएटिव फ़्लो' को याद किया.

Advertisement
X
री-रिलीज को तैयार देव डी (Photo: Instagram/abhaydeol)
री-रिलीज को तैयार देव डी (Photo: Instagram/abhaydeol)

अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' 2009 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के बंगाली उपन्यास 'देवदास' का एक आधुनिक रूपांतरण थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अब 17 साल बाद यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

फिल्म की दोबारा रिलीज से पहले एक्टर अभय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया और बताया कि 'देव डी' की शूटिंग के दौरान उनके और अनुराग के बीच किस तरह का 'क्रिएटिव फ्लो' (रचनात्मक तालमेल) था.

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का वह सीन शेयर किया. जब देव पहली बार चंदा से मिलता है, और उसके साथ कैप्शन लिखा, 'अनुराग: 'तुम यहां बैठकर चंदा के कमरे में जाने का इंतजार कर रहे हो और तुम्हें उसके सेक्स करने की आवाज सुनाई देती है.' उन्होंने यह बात अपनी आंखों में एक शरारती, लगभग अश्लील सी चमक के साथ कही.'

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने इस सीन में अपना क्या सुझाव दिया था, 'मैं: (थोड़ा अजीब महसूस करते हुए, लेकिन अनुराग के सेंस ऑफ ह्यूमर का मजा लेते हुए, 'लेकिन अनुराग, कल्कि तमिल, हिंदी और अंग्रेजी बोल सकती है. क्या होगा अगर यह पता चले कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ फोन सेक्स कर रही है, जिसे अलग-अलग भाषाओं और लहजों में सेक्स टॉक करने का शौक है? और देव और दर्शक इस बात का पता तब लगाते हैं, जब वह उसके कमरे में घुसता है?' 

Advertisement

'इसके बाद अनुराग रुकते हैं, उनकी आंखों की चमक और बढ़ जाती है और उनकी मुस्कान और चौड़ी हो जाती है. एक एक्टर और डायरेक्टर के बीच के क्रिएटिव फ्लो से बेहतर कोई भी चीज किसी सीन को नहीं बना सकती.'

'देव डी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जब 2009 में 'देव डी' रिलीज़ हुई थी, तब इसने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा रिलीज़ होने के बाद, टिकट खिड़कियों पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए 'देव डी' को अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' से मुकाबला करना होगा. देव डी में अभय देओल के अलावा माही गिल और कल्कि कोचलिन को लीड रोल में देखा गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement