प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा से राष्ट्र सेवा का अपना संकल्प दोहराया. उन्होंने बनासकांठा के किसानों की सराहना की और बताया कि किस तरह नर्मदा के पानी तथा टपक सिंचाई तकनीक ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है. बनासकांठा के आलू और बनास डेयरी के सफल मॉडल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली यूरिया और डीएपी खाद सब्सिडी का भी जिक्र किया और बताया कि वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय किसानों पर इसका आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया गया.