बिहार एमएलसी चुनाव के दौरान राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव के आवास पर पुलिस छापेमारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. डॉ. संजीव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे चुनाव को प्रभावित करने की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि बिना किसी सर्च वारंट के पुलिस उनके घर में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी, जिसे उन्होंने रोक दिया. डॉ. संजीव के अनुसार, जब से उन्होंने जदयू छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ली है, तब से सरकार उन्हें लगातार परेशान कर रही है.