scorecardresearch
 

'अब मैं क्या करूं?' बॉबी देओल नहीं चाहते थे कि बड़ा बेटा बने एक्टर, दोनों बच्चों को लगा फिल्मों का चस्का

सनी देओल के दोनों बेटों के बाद अब बॉबी देओल के बेटे भी बड़े पर्दे पर गदर मचाने को तैयार हैं. बॉबी देओल ने खुद खुलासा किया है कि उनके दोनों बेटे आर्यमान और धरम हीरो बनना चाहते हैं. हालांकि, बॉबी अपने बड़े बेटे को अमेरिका में सेटल करना चाहते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

Advertisement
X
बॉबी देओल के दोनों बेटे बनना चाहते हैं हीरो (Photo: Instagram/@iambobbydeol)
बॉबी देओल के दोनों बेटे बनना चाहते हैं हीरो (Photo: Instagram/@iambobbydeol)

देओल परिवार की अगली पीढ़ी को भी फिल्मों का भरपूर चस्का लग चुका है. सनी देओल के दोनों बेटों के बाद अब बॉबी देओल के दोनों बेटे भी एक्टिंग में हाथ आजमाने की तैयारी में हैं. बॉबी ने खुद बताया है कि उनके दोनों बेटे आर्यमान और धरम, बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं. हालांकि बॉबी अपने बड़े बेटे को एक्टिंग नहीं, किसी और प्रोफेशन में देखना चाहते थे. उनके बड़े बेटे आर्यमान ने फाइनेंस की पढ़ाई की है, लेकिन उन्हें भी अपने पापा-ताऊ-चाचा (अभय देओल) की तरह एक्टिंग का चस्का लग गया.

'अब मैं क्या करूं?'

'आप की अदालत' के एक एपिसोड में बॉबी देओल ने अपने बच्चों के इंटरेस्ट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों देओल परिवार की अगली पीढ़ी भी फिल्मों में ही आना चाहती है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका बेटा आर्यमान फिल्मों में आएगा? तो बॉबी ने कहा, "मेरे दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं. अब मैं क्या करूं? यह इंडस्ट्री ही ऐसी है कि चाहे आप डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या किसी भी पेशे से जुड़े हों, दिल के किसी कोने में ख्याल जरूर आता है कि शायद आप भी एक्टर बन सकते हैं."

बॉबी ने बताया कि वो अपने बड़े बेटे आर्यमान को किसी और पेशे में देखना चाहते थे. "मैंने अपने बड़े बेटे को फाइनेंस की पढ़ाई करवाई. वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी गया और ऑनर्स के साथ पास हुआ. पढ़ाई में बहुत अच्छा था. मुझे लगा था कि शायद वो कुछ और करेगा, अमेरिका में सेटल हो जाएगा, वहां करियर बनाएगा और हम उससे मिलने जाया करेंगे. लेकिन उसे एक्टर बनना था."

Advertisement

कोविड में खुद सीखी फिल्ममेकिंग

बॉबी ने बताया कि आर्यमान फिलहाल एक्टिंग की训练... सॉरी, ट्रेनिंग ले रहे हैं और इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले की तैयारी में हैं. अपने बड़े बेटे के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, "वो अभी सीख रहा है. एक्टिंग की प्रैक्टिस कर रहा है और खुद पर काम कर रहा है. वो बहुत टैलेंटेड है. कोविड के दौरान जब लोग घरों में बंद थे, तब उसने खुद से फिल्ममेकिंग सीख ली. उसने एडिटिंग सीखी, साउंड इफेक्ट्स ऐड करना सीखा, डबिंग का प्रोसेस समझा. उसने सब कुछ खुद सीखा. उसने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया. अब वो 21 साल का है. उसने यूट्यूब वीडियो देखकर डांस भी सीखा. उसने बहुत मेहनत की है."

बंदर और अल्फा में दिखेगा बॉबी का जलवा

बॉबी की बात करें तो वो जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में वो समीर मेहरा नाम के एक रॉकस्टार के रोल में हैं, जिस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगता है.

इसके अलावा बॉबी, यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर अल्फा में भी नजर आएंगे. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई थ्रिलर है. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी अल्फा 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement