scorecardresearch
 

1 बेटी का पिता है रैपर, गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी, 2 महीने बाद पत्नी ने फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

बादशाह और ईशा रिखी की सीक्रेट शादी की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. ईशा ने इंस्टाग्राम पर मंगलसूत्र पहने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस मान रहे हैं कि कपल ने गुपचुप शादी कर ली है.

Advertisement
X
बादशाह की पत्नी ने दिखाया मंगलसूत्र (Photo: Screengrab)
बादशाह की पत्नी ने दिखाया मंगलसूत्र (Photo: Screengrab)

सिंगर-रैपर बादशाह की शादी की फोटोज ने दो महीने पहले ही तहलका मचाया था. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग सीक्रेट मैरिज की थी. हालांकि इसके बाद भी बादशाह ने अपनी गुपचुप शादी का जिक्र किसी से नहीं किया. लेकिन अब उनकी पत्नी ईशा मंगलसूत्र पहने दिखी है, वो इसे प्राउडली फ्लॉन्ट करती नजर आईं. 

बादशाह की दूसरी पत्नी ने दिखाई शादी की निशानी

24 मार्च को वायरल हुईं बादशाह की शादी की तस्वीरों ने तहलका मचा दिया था. वरमाला पहने रैपर के साथ ईशा रिखी दुल्हन बनीं नजर आई थीं. शादी की उन तस्वीरों को उनकी सास यानी ईशा की मां ने अपने इंस्टा पर शेयर किया था. कपल ने न तो किसी से कुछ कहा और न ही अपने रिश्ते का बाद में भी जिक्र किया. 

पर अब ईशा की शेयर की मंगलसूत्र वाली तस्वीरों ने इंटरनेट पर फिर से बज क्रिएट कर दिया है. ईशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है जहां वो ब्लैक सैंडो टॉप के साथ गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं. बादशाह की पत्नी ने एक नहीं बल्कि दो फोटोज पोस्ट कीं, जहां वो अपना डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं. 

Advertisement

क्लियर है कि ईशा अपनी मैरिड लाइफ को जगजाहिर करना चाह रही हैं. उनकी फोटो वायरल भी हो रही है. लेकिन फैंस को हैरानी इस बात से हो रही है कि अभी तक कपल ने कोई भी फोटो पोस्ट क्यों नहीं की है. पब्लिकली उन्हें अपने रिश्ते पर बात करने से ऐतराज क्यों है. सास के इंस्टा से फोटो पोस्ट हुई लेकिन अपने-अपने अकाउंट पर कोई एक्टिवनेस नहीं दिखाई, इससे कपल क्या साबित करना चाहता है? 

मालूम हो कि बादशाह और ईशा के रिलेशन की लंबे समय से चर्चा थी, लेकिन पब्लिकली उन्होंने कभी इसे जाहिर नहीं किया. इस बीच रैपर का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग भी जुड़ा था. लेकिन दोनों ने एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त ही बताया.

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. वो इससे पहले जैस्मिन मसीह संग रिश्त में बंधे थे. 2012 में उनकी शादी हुई थी लेकिन फिर 2017 में दोनों अलग हुए और फिर 2020 में तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी है- जेसेमी मसीह सिंह.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement