scorecardresearch
 

Koffee Shots With Karan: बजर राउंड में Dhanush ने की Sara Ali Khan की बोलती बंद

कॉफ शॉट्स विद करण में सारा अली खान और धनुष के बीच जब बजर राउंड हुआ तो सारा अली खान बाजी मारती नजर आईं लेकिन जब साउथ सिनेमा की बात आई तो धनुष ने सारा को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
X
Koffee With Karan के बजर राउंड में Dhanush ने की Sara Ali Khan की बोलती बंद
Koffee With Karan के बजर राउंड में Dhanush ने की Sara Ali Khan की बोलती बंद
स्टोरी हाइलाइट्स
  • साउथ को लेकर सारा के पास जबाव नहीं
  • इंस्टा ट्रेंड में निकली सारा आगे

कॉफ शॉट्स विद करण में इस बार गेस्ट बनकर आए बॉलीवुड सितारे अतरंगी रे फिल्म के स्टार्स धनुष और सारा अली खान ने कई चीजें बताई. शो के दौरान दर्शकों को दोनों के बारे में काफी कुछ जानने को मिला, खूब मस्ती मजाक भी हुआ साथ ही करण, धनुष और सारा की चुटकी लेते भी नजर आए. एपिसोड की शुरुआत में करण दोनों का स्वागत करते हैं. धनुष पहले ही कह देते हैं कि मैं तो बहुत शर्मीला हूं कम बोलता हूं, लेकिन कोशिश करूंगा.

सारा के स्वयंवर में आएंगे यह स्टार्स

करण ने जब सारा से पूछा कि  स्वयंवर में दूल्हा बनने कौन कौन से स्टार्स होने चाहिए तो सारा कहती हैं, रणवीर सिंह, विजय देवराकोंडा, विक्की कौशल, वरुण धवन. वहीं जब धनुष से पूछा कि अगर आप रजनीकांत बनकर उठे तो आप क्या करेंगे धनुष से कहा में रजनीकांत ही रहना चाहूंगा. 

साउथ के मामले में धनुष से नहीं जीत पाईं सारा

मजा तब आता है जब दोनों के बीच बजर गेम शुरु होता हैं, सारा कई सवालों का जवाब देती हैं. इंस्टाग्राम ट्रेंड को लेकर सारा ने जवाब दिया लेकिन एक सवाल पर धनुष ने सारा की बोलती बंद कर दी. जब करण ने सवाल पूछा कि आप किन्हीं 5 साउथ डायरेक्टर के नाम बताइये तो जाहिर सी बात है धनुष को तो पता ही होंगे इसीलिए धनुष आराम से मुस्कुराते हुए बजर बजाते रहे, और सारा बस उन्हें देखती रहीं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अतरंगी रे फिल्म में सारा अली खान और धनुष संग बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी केमियो की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म में सारा, अक्षय और धनुष दोनों से प्याग कर बैठती हैं. असल जिन्दगी में सारा दोनों से ही काफी छोटी है, इसीलिए उम्र में इतने लम्बे फासले को लेकर भी तीनों चर्चा में बने हुए हैं.

 


 

Advertisement
Advertisement