एक्टर अरसलान गोनी और सुजैन खान पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने ही अपने इस रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा है. वेकेशन पर साथ जाने से लेकर पार्टीज और लंच-डिनर डेट्स तक पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है. इसके अलावा हाल ही में सुजैन खान ने जब खुद के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी तो अरसलान गोनी ने डिजाइनर की पोस्ट पर किस इमोजी बनाई थी.
अरसलान ने किया रिएक्ट
पहली बार अब अरसलान गोनी ने सुजैन खान को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी है. गोनी से जब सुजैन संग रिलेशनशिप में रहने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता हूं. नॉर्मली देखा जाए तो मुझे इस बारे में बात करना पसंद नहीं. मैं लगातार इसके बारे में खबरें सुन रहा हूं. मेरे दोस्त लगातार मुझे मैसेज करके पूछ रहे हैं. दो लोग अगर खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं तो इसमें परेशानी क्या है. बस इतनी ही बात है.
सुजैन की पोस्ट पर किस इमोजी बनाने को लेकर जब अरसलान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कोई कोविड पॉजिटिव आए तो आप मेरे से क्या उम्मीद कर रहे हैं कि मैं क्या कहूंगा? मैं हमेशा से ही उनको अपनी दुआओं में रखता हूं. कहता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं. लोग सोशल मीडिया पर किस तरह की बातें बना रहे हैं और क्या कह रहे हैं, मैं इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता. हर किसी का हक है कहना, जो भी वह कहना चाहता है. जब सुजैन पॉजिटिव आईं तो मैंने कुछ स्वीट कॉमेंट पोस्ट कर दिया.
Sussanne Khan हुईं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित, 'बॉयफ्रेंड' Arslan Goni ने भेजी Kiss
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अब ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई हैं. सुजैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी.