scorecardresearch
 

MeToo ने उजाड़ी जिंदगी, लाइमलाइट छोड़ हुए गुमनाम, फिल्मों से दूर किस हाल में जी रहे 'संस्कारी बाबूजी'

आलोक नाथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर हैं, लेकिन अब उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है. वो लोगों से दूर तन्हाई में जिंदगी जी रहे हैं. एक्टर के बचपन के दोस्त राजेश पुरी ने आलोक नाथ की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे.

Advertisement
X
कहां हैं आलोक नाथ? (Photo: Screengrab)
कहां हैं आलोक नाथ? (Photo: Screengrab)

आलोक नाथ हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. फैंस उन्हें 'संस्कारी बाबूजी' के नाम से जानते हैं, क्योंकि कई बड़ी फिल्मों में वो संस्कारी पिता के रोल में दिखाई दे चुके हैं. 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' में आलोक नाथ ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. 

एक्टर का बिगड़ा करियर

हालांकि, साल 2018 में 'मी टू' मूवमेंट में लगे आरोप के बाद एक्टर सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही दिखाई दिए. 'मी टू' विवाद से एक्टर की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा. इस बारे में उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने सिद्धार्थ कन्नन को किए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मीटू आरोपों का आलोक पर बहुत गहरा असर हुआ है. इस चीज ने उन्हें पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. 

राजेश पुरी ने इंटरव्यू में आलोक नाथ के बारे में बात में खुलासा किया कि एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. उन्होंने यह भी बताया कि आलोक नाथ अब शांति में सुकूनभरी जिंदगी जी रहे हैं. वो अपने घर से बाहर बहुत कम निकलते हैं. 

आलोक नाथ के बारे में बात करते हुए राजेश पुरी ने कहा- जब आलोक नाथ पर 'मी टू' के आरोप लगे थे, तो हर कोई हैरान रह गया था, क्योंकि उन्हें एक संस्कारी एक्टर के रूप में जाना जाता था. इन आरोपों के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया. वो इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुके हैं. 

Advertisement

आलोक नाथ के सफर पर बात करते हुए, राजेश पुरी ने माना कि उनके पुराने दोस्त से शायद कुछ गलतियां हुई होंगी. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन सब के बावजूद वो आज भी आलोक को दिल का बेहद साफ और अच्छा इंसान मानते हैं. आलोक नाथ के बारे में राजेश पुरी बोले- आलोक बहुत साफ दिल के इंसान हैं. वो अब पूरी तरह बदल चुके हैं. यहां तक कि अब वो शराब भी नहीं पीते. वो बहुत प्यार करने वाले इंसान हैं, लेकिन उनमें दो बातें थीं. पहली यह कि अगर कोई बात उन्हें परेशान करती थी, तो वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते थे. दूसरी ये कि वो बहुत ही खतरनाक तरीके से शराब पीते थे. इसी चीज ने उन पर बुरा असर डाला था. 

एक्टिंग से बनाई दूरी

राजेश ने आगे कहा कि उन्होंने कई आउटडोर फिल्मों में उनके साथ काम किया था, लेकिन कभी भी उन्हें किसी के भी साथ खराब बर्ताव करते हुए नहीं देखा. हालांकि, उन्होंने माना कि शराब पीने के बाद आलोक नाथ का बर्ताव पूरी तरह बदल जाता था. उन्होंने कहा कि वो शराब पीने के बाद बहुत ही आक्रामक और बेकाबू हो जाते थे. राजेश ने यह भी दावा किया कि आलोक नाथ ने खुद एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है और अब वो लोगों से बहुत कम ही बातचीत करते हैं. राजेश ने ये भी बताया कि कई मौकों पर उन्होंने आलोक नाथ को मिलने का इन्विटनेशन भेजा, लेकिन उन्होंने हमेशा उनका ऑफर ठुकरा दिया. 

Advertisement

राजेश ने आगे बताया कि आलोक नाथ ने बीते सालों में आध्यात्मिकता की ओर रुख कर लिया है और अपनी जिंदगी के इस दौर में वो सुकून और मार्गदर्शन तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा- जो कुछ भी हुआ वो हो चुका है. बिना आग के धुआं नहीं उठता. उन्हें चीजों का पछतावा है और जो कुछ भी हुआ वो अच्छा नहीं था. अब वो किसी का सामना नहीं करना चाहते. हम दोनों एक ही गुरु जी को मानते हैं, और आलोक ने भी उनका अनुसरण करना शुरू कर दिया है. वो गुरु जी के मार्गदर्शन में तो आ गए हैं, लेकिन जब सत्संग होता था, तब भी वो नहीं आते थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement