scorecardresearch
 

राष्ट्रपति का नाम पता है? प्रमोशन के बीच आलिया से सवाल, दिखाए 'अल्फा' तेवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन अपनी अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' के प्रमोशन में बिजी हैं. एक प्रमोशनल इवेंट के दौरा क्राउड ने उन्हें उनकी जनरल नॉलेज पर खिंचाई करने और समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में शामिल होने पर घेरने की कोशिश की. आलिया ने अपने 'अल्फा' अंदाज में इन सवालों के जवाब में तगड़े करारे जवाब दिए.

Advertisement
X
आलिया ने हेटर्स को दिखाया 'अल्फा' अंदाज (Photo: Screengrab)
आलिया ने हेटर्स को दिखाया 'अल्फा' अंदाज (Photo: Screengrab)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक तरफ अपनी नई फिल्म अल्फा की रिलीज के लिए रेडी हो रही हैं, तो दूसरी तरफ आलिया के हेटर्स और ट्रोल्स लगातार उनकी खिंचाई करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं. 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही अल्फा के लिए आलिया जोरदार प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने 'अल्फा' स्टाइल में बिहेव करते हुए एक इवेंट पर पूछे गए टेढ़े सवालों का बहुत तगड़ा जवाब दिया. आलिया के फुल तेवर वाले इस सवाल-जवाब सेशन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

राष्ट्रपति का नाम पूछने पर आलिया ने दिया यह जवाब

2013 में 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में आलिया, भारत के राष्ट्रपति का सही नाम नहीं बता पाई थीं. इस एपिसोड के बाद आलिया की जमकर ट्रोलिंग तो हुई ही, लेकिन तब से यह सवाल अक्सर आलिया की खिंचाई करने की नीयत से भी खूब पूछा जाता है. हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर भी आलिया से मजाक में यही सवाल पूछा गया था और इस बार वह सही नाम बताने में कामयाब रही थीं.

अब अल्फा के एक प्रमोशनल इवेंट में आलिया, फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं. तभी कुछ फैंस आलिया से हंसते हुए यही सवाल करते नजर आए. चेहरे से थोड़ी चिढ़ती लग रही आलिया ने अपना कम्पोजर मेंटेन करते हुए कहा, 'अरे आपने लेटेंट (इंडियाज गॉट लेटेंट) नहीं देखा क्या? पता तो था न मुझे. मैं यहां फिर से इसलिए बताऊं ताकि आप ताली बजा सकें?! लेकिन मैं बड़ी खुशी से फिर इसका जवाब दे सकती हूं- द्रौपदी मुर्मू.' आलिया के इस करारे जवाब पर इस इवेंट में खूब तालियां बजीं.

Advertisement

इसके बाद एक फैन ने आलिया से सवाल किया, 'आपकी मैनेजमेंट और आपने खुद को इस बात के लिए कैसे राजी किया कि मैं लेटेंट पर आऊं और इतना अनफिल्टर्ड शो करके दिखाऊं?'

'पैसा' कहने वाले को दिया करारा जवाब

आलिया कुछ कहतीं, उससे पहले ही बीच में एक फैन ने चिल्लाते हुए कहा 'पैसा!' इस बात पर हैरान आलिया ने हंसते हुए कहा, 'कौन बोला? किसने कहा ऐसा? जरूर किसी गरीब आदमी ने कहा.' आलिया के इन जवाबों पर इवेंट में मौजूद जनता ने खुश होकर खूब तालियां बजाईं. सोशल मीडिया पर भी लोग आलिया के इन तेवर भरे जवाबों वाला वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं.

अल्फा के पूरे प्रमोशन में आलिया को काफी बार ट्रोल करने की कोशिश हुई और कई बार उन्होंने इस ट्रोलिंग का करारा जवाब भी दिया. अब देखना है कि पूरे प्रमोशन में दिखा आलिया का यह अंदाज उनकी फिल्म को कितना फायदा पहुंचाता है. अल्फा इस शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंच रही है. आलिया के साथ शरवरी भी इसमें पैरेलल लीड में हैं और अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement