scorecardresearch
 

'फास्टेस्ट मैन' गुरिंदरवीर सिंह को अक्षय कुमार का सलाम, बोले- 'पंजाबियां दी शान वखरी'

भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें भारत का 'फास्टेस्ट मैन अलाइव' कहा जा रहा है. गुरिंदरवीर की इस अविश्वसनीय कामयाबी पर बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस यंग एथलीट पर गर्व जताया है.

Advertisement
X
अक्षय कुमार ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को किया सलाम (Photo: Screenbrab; X/@akshaykumar)
अक्षय कुमार ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को किया सलाम (Photo: Screenbrab; X/@akshaykumar)

इंडियन एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने हाल ही में ट्रैक पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी वजह से उन्हें भारत का 'फास्टेस्ट मैन अलाइव' (सबसे तेज जीवित व्यक्ति) कहा जा रहा है. गुरिंदरवीर की इस अद्भुत उपलब्धि पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार खुशी से फूले नहीं समाए. अक्षय ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर पोस्ट लिखते हुए गुरिंदरवीर को बधाई दी है.

अक्षय ने गुरिंदरवीर की उपलब्धि पर जताया गर्व
अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'गुरिंदरवीर सिंह के बारे में पढ़ रहा था जो भारत के सबसे तेज जीवित व्यक्ति बन गए हैं, और मैं सीरियसली क्रेजी हो गया हूं. सालों-साल तक हमने विदेशी एथलीट्स को 100 मीटर की रेस जीतकर रिकॉर्ड्स बनाते देखा. तब सब कहते थे कि इंडियन्स से नहीं होगा. अब सब कह रहे हैं कि ये तो होना ही था! बहुत गर्व हो रहा है तुमपर यंगमैन. इस वजह से और ज्यादा गर्व हो रहा है क्योंकि तुम आर्म्ड फोर्सेज (सेना) से हो. पंजाबियां दी शान वखरी!'

गुरिंदरवीर सिंह ने क्या कमाल किया है?
रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर्स एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन में जब गुरिंदरवीर ने अपनी रेस खत्म की, तो घड़ी महज 10.09 सेकंड पर रुकी थी. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो इससे पहले कभी कोई भारतीय धावक नहीं बना सका. गुरिंदरवीर भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 100 मीटर पुरुष दौड़ में 10.1 सेकंड से कम का समय निकाला है.

Advertisement

इस शानदार नेशनल रिकॉर्ड के साथ ही 25 साल के गुरिंदरवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. इस ऐतिहासिक रेस के बाद गुरिंदरवीर ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए बताया कि उन्हें बार-बार कहा जाता था कि 100 मीटर रेस में भारतीयों का कोई फ्यूचर नहीं है, उन्हें 400 मीटर रेस पर फोकस करना चाहिए. गुरिंदरवीर ने स्पोर्ट्सस्टार से कहा, 'लोग बोलते थे कि 100 मीटर भारतीयों के लिए नहीं है, क्योंकि भारतीयों की बॉडी इसके लिए नहीं बनी है. लेकिन मैं उन सबको गलत साबित करना चाहता था. मैं दुनिया को दिखाना चाहता था कि इंडियन जीन्स बहुत तगड़े हैं.'

अक्षय कुमार की बात करें तो वो देश की सेनाओं, सैनिकों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहते. खुद अक्षय के पिता भी आर्मी में थे, इसलिए फौज और स्पोर्ट्स के प्रति उनका जुड़ाव जगजाहिर है. मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट अक्षय खुद भी एक एथलीट और फौजी जैसा कड़क लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की पिछली रिलीज फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इस वीकेंड यह ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है. इसके बाद फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल का इंतजार है, जो आगामी 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement