पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को चौंका दिया है. दरअसल, केतन को उनकी मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर अपने साथी के साथ मिलकर महाराष्ट्र के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले से 400 फीट नीचे धक्का दे दिया था, जिसके बाद से इस प्राचीन किले के खतरनाक स्पॉट्स और खाइयों की चर्चा हर तरफ हो रही है.
लोहागढ़ किला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई डरावने रहस्यों के लिए भी जाना जाता है. रिपोर्ट बताती है कि इस 2000 साल पुराने किले का इतिहास पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के दावों से भरा है जो इसे महाराष्ट्र का सबसे रहस्यमयी किला बनाते हैं
(Photo: Unsplash)
2000 साल पुराना इतिहास
Maharashtra Tourism के मुताबिक, इस किले का शुरुआती निर्माण सातवाहन राजवंश के समय हुआ था. इसके बाद यादव, बहमनी और बीजापुर के सुल्तानों जैसे कई राजवंशों ने इस पर राज किया. अलग-अलग राजाओं के दौर में इस किले की बनावट और सुरक्षा को और मजबूत किया गया.
(Photo: Unsplash)
छत्रपति शिवाजी महाराज और लोहागढ़ का कनेक्शन
साल 1648 में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोहागढ़ पर कब्जा किया था. फिर साल 1665 में हुई पुरंदर संधि के तहत शिवाजी महाराज को यह किला मुगलों को सौंपना पड़ा था लेकिन साल 1670 में उन्होंने इसे दोबारा जीत लिया.
(Photo: Unsplash)
'विंचू काटा' की बनावट और खतरनाक स्पॉट्स
महाराष्ट्र टूरिज्म के मुताबिक, यह किला पुणे के पास लोनावला में स्थित है और ट्रेकर्स के लिए बेहद पॉपुलर स्पॉट है. इस किले का 'विंचू काटा' यानी बिच्छू की पूंछ जैसा दिखने वाला हिस्सा सबसे ज्यादा फेमस और रिस्की है, जहां गहरी खाइयां मौजूद हैं.
(Photo: Unsplash)
ट्रेकर्स के लिए क्यों खास ऑपशंस है यह किला
लोनावला की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित लोहागढ़ किला ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए पहली पसंद है. इसकी मजबूत बनावट, विशाल दरवाजे और चारों तरफ फैली हरियाली टूरिस्ट्स को आकर्षित करती है, लेकिन मानसून और सर्दियों में यहां सावधानी बरतना बेहद जरूरी है
(Photo: Unsplash)
ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा और टूरिज्म गाइड
छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा यह किला आज एक प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है. यहां आने वाले टूरिस्ट्स को गहरी खाइयों और ऊंचे स्पॉट्स पर सेल्फी लेते वक्त बेहद अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
(Photo: Unsplash)
इंसानी बलि और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के दावे
स्थानीय लोककथाओं और कहानियों में लोहागढ़ किले को लेकर कई तरह के खौफनाक दावे किए जाते हैं. इस प्राचीन किले के मजबूत बुर्जों के निर्माण के वक्त दी गई इंसानी बलि की कहानियां और रात के समय भूतिया साए दिखने की अफवाहें इसे डरावना बनाती हैं.
(Photo: Unsplash)