scorecardresearch
 

बिकिनी ब्लाउज-पैठणी साड़ी पर मचा बवाल, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

आकांक्षा पुरी ने अपनी पैठणी साड़ी और बिकिनी ब्लाउज वाले लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि वह पॉजिटिविटी पर ध्यान देती हैं. वहीं, अश्मित पटेल के साथ उनका नया गाना 'साड़ी फरमाइश' ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है.

Advertisement
X
आकांक्षा पुरी की साड़ी पर बवाल (Photo: Instagram/@akanksha8000)
आकांक्षा पुरी की साड़ी पर बवाल (Photo: Instagram/@akanksha8000)

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जिन्होंने बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, आजकल अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं. फिलहाल, आकांक्षा अपने नए म्यूजिक वीडियो 'साड़ी फरमाइश' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो अश्मित पटेल के साथ रिलीज हुआ है. गाने के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों को लेकर हाल ही में हुए विवाद पर खुलकर बात की.

बिकिनी ब्लाउज ने खींचा ध्यान
कुछ दिन पहले आकांक्षा पुरी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर रोहित वर्मा के शो में गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं. बिपाशा बसु शो-स्टॉपर थीं, लेकिन सबकी नजरें आकांक्षा पर टिकी थीं. इस इवेंट के लिए, उन्होंने एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पैठणी साड़ी चुनी, जिसे उन्होंने बिकिनी ब्लाउज के साथ पहना.

आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं
अपनी जबरदस्त फिटनेस और टोन्ड बॉडी के साथ, आकांक्षा इस लुक में किसी शो-स्टॉपर से कम नहीं लग रही थीं. हालांकि, जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लोगों ने उनके साड़ी पहनने के अंदाज को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूज़र्स ने इसे संस्कृति का अपमान बताया, तो कुछ ने उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाए.

ट्रोलिंग के बाद आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी
पूरे विवाद और ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए, आकांक्षा ने बहुत ही शांत अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने टीवी 9 से बात करते हुए कहा, 'मुझे इस लुक के लिए बहुत सारे कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि जहां तारीफ होती है, वहां ट्रोलिंग भी जरूर होती है. मैं ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझती हूं, क्योंकि मेरा ध्यान हमेशा पॉजिटिविटी पर रहता है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आकांक्षा ने आगे साफ किया कि यह लुक पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद नहीं थी, बल्कि यह डिजाइनर का विजन था. उन्होंने बताया कि यह साड़ी और ब्लाउज मशहूर डिजाइनर रोहित वर्मा ने उनके लिए डिजाइन किए थे.

आकांक्षा ने कहा, 'यह रोहित वर्मा की क्रिएशन थी. मुझे उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा है. अगर उन्होंने मुझे यह साड़ी और ब्लाउज पहनने के लिए दिया, तो उन्होंने इसे जरूर सोच-समझकर डिजाइन किया होगा. एक आर्टिस्ट होने के नाते, मैंने उनके विजन का सम्मान किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ इसे कैरी किया.'

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आकांक्षा और अश्मित पटेल का नया गाना 'साड़ी फरमाइश' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जल्द ही वह खेसारी लाल यादव के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement