scorecardresearch
 

अजान सुनी... और तय कर लिया बच्चे का नाम, चौथी शादी के बाद हुआ बेटी का जन्म, सिंगर को अल्लाह ने दिखाई थी राह

अदनान सामी ने बताया था कि मक्का में पहली अजान सुनकर उन्हें ऐसा सुकून मिला कि उन्होंने बच्चों के नाम पहले ही तय कर लिए थे. सिंगर काबा की चादर का टुकड़ा भी घर लाए हैं.

Advertisement
X
मक्का में तय किए बच्चों के नाम! (Photo: Screengrab)
मक्का में तय किए बच्चों के नाम! (Photo: Screengrab)

सिंगर अदनान सामी ने भले ही पाकिस्तान से बदलकर भारत की नागरिकता ले ली हो. लेकिन उन्हें अपने धर्म से पूरा लगाव है. वो अल्लाह की इबादत करते हैं और नेकी के रास्ते पर चलने पर विश्वास करते हैं. वो उमराह करने भी जा चुके हैं.

मक्का मदीना में जाकर अदनान को एक ऐसा आभास हुआ कि उन्होंने बच्चों के नाम भी उसी लिहाज से रखे. इसका खुलासा अदनान ने फराह खान के व्लॉग में किया था. सिंगर ने बताया कि तब उनके कोई बच्चे नहीं थे, लेकिन पहली अजान सुन उनके मन में ऐसी शांति और सुकून का एहसास हुआ कि उन्होंने तय कर लिया था.  

अदनान के घर का अनोखा कोना!

अदनान ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि वो जब मक्का गए थे तो वहां से काबा की असली चादर का एक टुकड़ा घर ले आए. उन्होंने इसे अपने घर में फ्रेम कराकर भी रखा है. अदनान के घर की दीवार पर लगे काबा की चादर को देख फराह भी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने भी इबादत की. फराह का सरप्राइजिंग अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था.

Advertisement

क्योंकि एकदम से अपने सामने काबा की चादर देख फराह ने पहले नमस्कार के अंदाज में हाथ जोड़े फिर जल्दी से अपनी हैंड पोजिशन को ठीक करते हुए अल्लाह को याद किया. फराह का ऐसा करना फैंस को बहुत क्यूट लगा. वीडियो शेयर कर लोगों ने कहा कि ये बहुत प्यारी हैं, बातों बातों में कुछ भी कर जाती हैं.

बच्चों के नाम का किस्सा 

इसी के साथ अदनान ने बताया कि जब वो मक्का में थे तो पहली अजान की आवाज सुनी. वो आवाज सुनकर वो ठिठक गए और मन में एक ख्याल आया. उन्होंने बहुत खुशी से जाहिर किया कि भी तय कर लिया था कि बेटा हुआ तो- अजान नाम रखेंगे और बेटी हुई तो मदीना नाम रखेंगे. 

बड़ी बात ये कि अदनान के तब कोई बच्चे नहीं थे. इसलिए जब कोई दोस्त उनसे अपने बच्चों के नाम रखने का पूछता तो वो कोई भी नाम बोल देते थे. लेकिन इन दो नामों का जिक्र नहीं करते थे. लेकिन एक दिन आया जब अल्लाह ने उनकी सुन ली. उन्हें एक बेटा और बेटी हुई. तब उन्होंने ये नाम दिए. 

अदनान ने की 4 शादी

मालूम हो कि अदनान सामी की पहली शादी पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से हुई थी. जेबा से उन्हें एक अजान हैं. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और साल 1996 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने दुबई की बिजनेसवुमन सबा गलदारी से दूसरी शादी की और 2004 में अलग हो गए. सिंगर के रिश्ते फिर सबा से सुधरे तो 2008 में फिर से उन्हीं से निकाह किया लेकिन तकरार के बाद फिर अलग हो गए.

Advertisement

इसके बाद अदनान की जिंदगी में जर्मन-अफगान मूल की रोया फरयाबी ने एंट्री ली और कपल ने 2010 में शादी की. अदनान की इस चौथी शादी से एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने मदीना रखा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement