scorecardresearch
 

साई पल्लवी को हो गया था एहसास? फिल्म एक दिन में हुईं मिसकास्ट, आमि‍र को बताया मगर नहीं बनीं बात

साई पल्लवी और जुनैद खान यूट्यूब पर आपस में बातचीत करने बैठे थे. इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों फिल्म एक दिन साइन की और इसे शूट करते वक्त आमिर को बताया कि वो क्यों इसमें गलत कास्ट की गईं.

Advertisement
X
एक दिन फिल्म में काम करने पर बोलीं साई पल्लवी (Photo: Social Media)
एक दिन फिल्म में काम करने पर बोलीं साई पल्लवी (Photo: Social Media)

आमिर खान के बेटे जुनैद की नई फिल्म 'एक दिन' कुछ दिनों पहले ही थिएटर्स में लगी. मगर इसे देखने बहुत कम लोग ही पहुंच रहे हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताता है कि जुनैद की फिल्म एक बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हो रही है. तमिल एक्ट्रेस साई पल्लवी भी इससे अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही थीं, जो सफल नहीं हो पाया. 

जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन, थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है. ऐसे में रीमेक के ठप्पे की वजह से इसे ऑडियंस से नफरत भी मिल रही है. लेकिन साई पल्लवी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक रीमेक फिल्म ही क्यों चुनी? इसके पीछे की कहानी भी एक्ट्रेस ने खुद बताई है. 

क्यों एक दिन से साई पल्लवी ने की शुरुआत?

साई पल्लवी, जुनैद के साथ आमिर खान प्रोडक्शन्स यूट्यूब चैनल पर एक खास बातचीत के लिए बैठी थीं. इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें एक दिन फिल्म की स्क्रिप्ट हॉलीवुड की एक फेमस रोमांटिक फिल्म बिफोर सनसाइज (Before Sunrise) जैसी लगी. इसीलिए उन्होंने जुनैद संग फिल्म करने के लिए हामी भरी. 

तमिल एक्ट्रेस ने कहा- मुझे फिल्म का स्केल उसे करने के लिए मोटिवेट नहीं करता है. उस वक्त मैंने काफी भारी फिल्में कर ली थीं. अब बस कुछ हल्की-मस्ती वाली फिल्म करना चाहती थी, जिसमें ना शूटिंग में दिमाग खराब हो और ना बाद में. जब ये स्क्रिप्ट आई तो लगा, अरे ये तो बिफोर सनराइज टाइप की फिल्म है. मुझे वो फिल्म बहुत अच्छी लगती है, इसलिए मैंने सोचा बिल्कुल वैसी ही बनेगी.

Advertisement

साई पल्लवी आगे बताती हैं कि उन्हें आमिर खान के साथ काम करना था, इस कारण से भी वो फिल्म का हिस्सा बनीं. हालांकि एक पॉइंट पर उन्होंने आमिर से भी कह डाला था कि वो निशा के रोल में मिसफिट हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब आमिर ने उनसे फिल्म के प्रीमियर के बाद कुछ कहने के लिए कहा, तो वो उनसे बोलीं- मुझे नहीं लगा कि ये फिल्म मेरे लिए बनी थी. मैं इसमें बिल्कुल मिसकास्ट लग रही हूं. मुझे लगता है कि इसमें कोई नई लड़की होनी चाहिए थी, जो थोड़ी फ्लैशी और मस्ती वाली होती. लेकिन जुनैद ने साई से कहा कि वो ही इस रोल में बेस्ट थीं.

बात करें फिल्म एक दिन की, तो इसे सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है जिनकी ये पहली फिल्म थी. इसने पिछले छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मात्र 4.96 करोड़ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है. अब साई पल्लवी जल्द रणबीर कपूर वाली रामायण में नजर आएंगी, जो दिवाली पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement