scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

गुजरात के पूर्व CM की पोती, कौन हैं 'कृष्णावतारम' से डेब्यू करने वाली संस्कृति जयना?

Who is Sanskriti Jayana
  • 1/12

जब भी किसी बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट की घोषणा होती है, तो सबकी नजरें उसके कलाकारों पर टिकी होती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में एक नाम बड़ी तेजी से उभर रहा है- संस्कृति जयना. वह न केवल एक बड़े बजट की पौराणिक फिल्म से अपनी शुरुआत कर रही हैं, बल्कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी बेहद प्रभावशाली है.   (Photo: Instagram/@sans09)
  

Who is Sanskriti Jayana
  • 2/12

राजनीति से लेकर समाज सेवा तक, संस्कृति का परिवार गुजरात और देश के प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है. आइए जानते हैं उस नई एक्ट्रेस की कहानी, जो अपनी पहली ही फिल्म 'कृष्णावतारम' से एक बड़ी छाप छोड़ने को तैयार हैं.  (Photo: Instagram/@sans09)
 

कौन हैं संस्कृति जयना?
  • 3/12

संस्कृति जयना एक ऐसी उभरती हुई कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया था. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और एक सफल एंटरप्रेन्योर बनीं.   (Photo: Instagram/@sans09)

Advertisement
Who is Sanskriti Jayana
  • 4/12

वह गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती हैं. 27 वर्षीय संस्कृति अब एक्टिंग की दुनिया में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं और 2026 की मचअवेटेड फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' के जरिए दर्शकों के बीच पहुंचेंगी.  (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 5/12

संस्कृति का स्क्रीन डेब्यू किसी साधारण फिल्म से नहीं, बल्कि एक विशाल पौराणिक महाकाव्य ड्रामा 'कृष्णावतारम' से होने जा रहा है. इस फिल्म में वह भगवान कृष्ण की पटरानी 'सत्यभामा' का महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं.

  (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 6/12

तीन पार्ट में आने वाली इस फिल्म सीरीज का पहला चैप्टर दस्तक दे चुका है. इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में वह एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के साथ लीड रोल में नजर आएंगी.

 (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 7/12

संस्कृति के परिवार की जड़ें समाज सेवा में बहुत गहरी हैं. उनके दादा, पद्म श्री ईश्वरभाई पटेल को दुनिया 'टॉयलेट मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जानती है. उन्होंने करीब 60 सालों तक सफाई व्यवस्था और वंचित तबकों के उत्थान के लिए काम किया.   (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 8/12

सेवा का यह सिलसिला संस्कृति के पिता जयेश पटेल भी बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं. वह वर्तमान में साबरमती हरिजन आश्रम ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं और बच्चों की शिक्षा व आध्यात्मिकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.  (Photo: Instagram/@sans09)
 

Who is Sanskriti Jayana
  • 9/12

वहीं एक्ट्रेस की मां, अनार पटेल एक जानी-मानी सोशल एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने 'ग्रामश्री' और 'क्राफ्ट रूट्स' जैसे संगठनों के जरिए एक लाख से ज्यादा महिला कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है.  (Photo: Instagram/@sans09)
 

Advertisement
Who is Sanskriti Jayana
  • 10/12

संस्कृति ने सिर्फ अपने पारिवारिक रसूख के दम पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और तालीम के जरिए इस इंडस्ट्री में कदम रखा है. उन्होंने फैशन मैनेजमेंट और बिजनेस की पढ़ाई करने के साथ-साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों से एक्टिंग सीखी है.   (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 11/12

उन्होंने लंदन के RADA, न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म स्कूल जैसे संस्थानों से एक्टिंग और डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है. इतना ही नहीं, कम उम्र में ही उन्होंने अपना फैशन ब्रांड लॉन्च कर अपनी बिजनेस स्किल भी साबित कर दी थी.  (Photo: Instagram/@sans09)

Who is Sanskriti Jayana
  • 12/12

फिल्म की बात करें तो 'कृष्णावतारम' एक पौराणिक ड्रामा है, जिसके डायरेक्टर हार्दिक गज्जर हैं और यह हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी.
 

Advertisement
Advertisement