scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिन मां बीता बचपन, मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, हुईं इमोशनल

मनीषा रानी हाउस
  • 1/15

बिहार की मनीषा रानी ने टिकटॉक से अपना सफर शुरू किया था. किसे पता था कि टिकटॉक वीडियो बनाने वाली मनीषा एक दिन मुंबई में अपना घर बना लेंगी. 

मनीषा रानी हाउस
  • 2/15

एक साल की मेहनत के बाद मनीषा ने अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश कर लिया है. उन्होंने फैन्स से वादा किया था कि वो उन्हें अपने नए घर का टूर कराएंगी. उन्होंने वादा पूरा किया. 

मनीषा रानी हाउस
  • 3/15

मनीषा की तरह उनका घर भी खूबसूरत और रंगों भरा दिखता है. लैविश हॉल, बड़े-बड़े रूम और मॉर्डन किचन आपका ध्यान खींचता है. 
 

Advertisement
मनीषा रानी हाउस
  • 4/15

हालांकि, घर अभी पूरी तरह से सेट नहीं हो पाया है. इसकी भी बड़ी वजह है. मनीषा ने बताया कि वो एक हफ्ते बाद घर में शिफ्ट होने वाली थीं. लेकिन उन्होंने 1 मई को गृह प्रवेश किया. 

मनीषा रानी हाउस
  • 5/15

उन्होंने कहा कि एक मई को पूर्णिमा थी. हिंदू धर्म के मुताबिक, इस दिन शुभ काम  करना अच्छा होता है. हर चीज कैमरे के लिए नहीं होती है. 
 

मनीषा रानी हाउस
  • 6/15

मनीषा ने कहा कि मैंने सोचा था कि पूरा घर सेट होने के बाद ही शिफ्टिंग करूंगी. पर पूर्णिमा के दिन नए घर में कदम रखना शुभ होता है. इसलिए मैंने अपने घर में शिफ्टिंग की. 

मनीषा रानी हाउस
  • 7/15

 वो कहती हैं कि मैंने वास्तु पूजा कराई. सत्यनारायण की कथा की. गणेश भगवान, हनुमान जी और सभी भगवानों की पूजा. अगर मैं पहले शिफ्टिंग करती और बाद में पूजा करती, तो मुझे अच्छा नहीं लगता. 

मनीषा रानी हाउस
  • 8/15

मेरा दिल गवाह नहीं दिया कि मैं पहले ही घर में शिफ्ट हो जाऊं और पूजा बाद में कराऊं. धीरे-धीरे घर में सामान सेट हो रहा है. अभी इसमें एक हफ्ते लगेंगे. वो कहती हैं कि मैं बहुत इमोशनल हो रही हूं. पहली बार मेरा खुद का वॉर्डरोब होगा. 

मनीषा रानी हाउस
  • 9/15

घर सेट होने के बाद मैं आप लोगों को इसका टूर कराऊंगी. गृह प्रवेश पूजा में भी सिर्फ करीबी लोग ही थे. 
 

Advertisement
मनीषा रानी हाउस
  • 10/15

 नए घर में मनीषा ने किचन में पूजा करने के बाद बिहारी स्टाइल में खाना खाया. 

मनीषा रानी हाउस
  • 11/15

 मनीषा के घर से मुंबई का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है. उनका घर ओपन और बड़ा है. 
 

मनीषा रानी हाउस
  • 12/15

वो घर में व्हाइट पर्दे लगवाने वाली हैं, जिससे वहां का मौहाल क्लासी और शांत नजर आए. 

मनीषा रानी हाउस
  • 13/15

जरूरी बात मनीषा ने अपने घर में जिम भी बनवाया है. ताकि घर पर रहकर वो फिटनेस पर काम कर सकें. 
 

मनीषा रानी हाउस
  • 14/15

 मनीषा की बात करें, तो बचपन में ही उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे. उन्होंने बिन मां बचपन बिताया और आज मुंबई आकर नाम कमाया.
 

मनीषा रानी हाउस
  • 15/15

कम उम्र में बिहार की लड़की ने जो काम कर दिखाया है, उसके लिए उनकी तारीफ तो बनती है. 

All Photo: Youtube Screengrab
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement