scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली फोटो, सीने पर दिखा बैंडेज, आधी रात को मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी

Tiger Shroff Attack
  • 1/9

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे और अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि इस भयानक हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित बच गए. देर रात एक्टर की फोटोज ने भी सभी का ध्यान खींचा. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 2/9

रविवार शाम को लगभग 7 बजे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास स्थित एक जगह पर फुटबॉल मैच खेलकर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बाहर निकल रहे थे. तभी उनपर हमला हो गया. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 3/9

घटना के तुरंत बाद सामने आए वीडियो फुटेज में साफ देखा गया कि कैसे हमलावरों ने बेखौफ होकर कई राउंड फायरिंग की और फिर मौके से मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए. हमलावर सीसीटीवी में भी कैद हुए है. (Photo: ITG)

Advertisement
Tiger Shroff Attack
  • 4/9

घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और मुंबई पुलिस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और सड़क पर गिरी गोलियों के खाली खोखों को चिन्हित किया. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 5/9

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नाकाबंदी की और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी. इस मामले में पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में भी ले लिया गया है. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 6/9

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उनके हाथ और सीने पर पट्टियां और बैंडेज बंधी नजर आ रही हैं. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 7/9

इन तस्वीरों में टाइगर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी सुरक्षा और घटना से जुड़ी जानकारी शेयर की.
(Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 8/9

मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के घर जाकर उनसे मुलाकात की. (Photo: ITG)

Tiger Shroff Attack
  • 9/9

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार और घर के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद उनके घर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement
Advertisement