बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने हर किसी का दिल दहला दिया. रविवार शाम टाइगर पर जुहू में फायरिंग की गई है. घटना में दो लोग जख्मी हुए. जख्मी लोगों में एक टाइगर के ड्राइवर फिरदोस हैं. दूसरे शख्स का नाम चौहान है.
इस अटैक में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है.
मुंबई पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है. डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा कि ये बहुत ही प्रारंभिक इन्वेस्टिगेशन है. इस समय पर कुछ भी कमेंट करना उचित नहीं होगा, लेकिन मुंबई पुलिस पूर्ण तरीके से काम कर रही है. 15 टीम गठित की गई हैं.
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है.
फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई में उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं.
टाइगर श्रॉफ का मुंबई घर खर वेस्ट के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट रुस्तमजी पैरामाउंट में है. ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जहां से मुंबई के खूबसूरत समंदर का नजारा देखा जा सकता है.
ये घर 8 बेडरूम वाला विशाल अपार्टमेंट है, जिसमें बड़ा हॉल, कई बेडरूम, ऑफिस स्पेस, पाउडर रूम और मॉडर्न किचन शामिल हैं.
टाइगर के घर का इंटीरियर व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और वुड टोन पर बेस्ड है. दीवारों पर गोल्डन डिटेलिंग, वुडन पैनल्स और शानदार शैंडिलियर इसे एक रॉयल टच देते हैं.
फिटनेस के दीवाने टाइगर श्रॉफ के घर में पर्सनल जिम और डांस स्टूडियो भी है. यहां वो अपनी एक्शन ट्रेनिंग और डांस प्रैक्टिस कर करते हैं. 36 की उम्र में टाइगर के पास करोड़ों का घर, महंगी कार और दौलत सब है. फिलहाल फैन्स को टेंशन उनकी सेफ्टी की है.