scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

डिलीवरी के बाद बढ़ा स्वरा भास्कर वजन, बॉडीशेमर्स पर भड़कीं, बोलीं- सेक्सुअलाइज करना बंद करो

स्वरा भास्कर
  • 1/9

स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. बीते काफी वक्त से उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन ना घटाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. स्वरा ने पब्लिक की नजरों में रहने वाली महिलाओं से डिलीवरी के बाद की जाने वाली उम्मीदों और ट्रोलिंग को लेकर बात की.

स्वरा भास्कर
  • 2/9

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर 2018 की एक थ्रोबैक फोटो और अभी की एक फोटो का कोलाज शेयर किया है. नई तस्वीर में उनकी गोद में बेटी राबिया को देखा जा सकता है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ऑनलाइन ट्रोल्स के अश्लील और बॉडी शेमिंग कमेंट्स पर बात की और सभी को जमकर लताड़ दिया.

स्वरा भास्कर
  • 3/9

एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह वो मुद्दा है जिस पर मैं बार-बार लड़ने को तैयार हूं. पिछले कुछ सालों में मेरे शरीर में डिलीवरी के बाद आए बदलावों के चलते मुझे लोगों के गुस्से का यूं सामना करना पड़ा है. मैं इंटरनेट पर अजनबियों की बताई टाइमलाइन के अनुसार वजन नहीं घटा रही हूं, उसको लेकर मुझे जो गुस्सा और क्रोध मिला है, वो बिल्कुल अजीब है.'

Advertisement
स्वरा भास्कर
  • 4/9

स्वरा का मैसेज साफ था- महिलाओं का शरीर कोई सेक्सुअलाइज करने या इंटरनेट के पतले और ग्लैमरस स्टैंडर्ड में ढालने का ऑब्जेक्ट नहीं है. स्वरा ने बताया कि मां बनने के बाद एक महिला का जीवन कितना गहराई से बदल जाता है. पुराने रूप में वापस जाना संभव नहीं होता. इन बदलावों के बीच उन्होंने जानबूझकर वजन घटाने को प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि मदरहुड को अपनाने और बेटी के लिए प्रेजेंट रहने का फैसला किया.

स्वरा भास्कर
  • 5/9

उन्होंने कहा, 'मैं इसे बार-बार कहना चाहती हूं कि महिलाओं के शरीर का उद्देश्य सिर्फ सेक्सुअलाइजेशन और ग्लैमर का हैंगर बनकर रहना नहीं है. बेबी होने के बाद (अब 2.5 साल हो चुके हैं) मैंने बाउंस बैक न करने का फैसला किया, क्योंकि एक बार बच्चा होने के बाद बैक जैसा कुछ नहीं होता. आप बाकी जिंदगी पेरेंट रहते हो. जीवन बुनियादी तौर पर बदल जाता है और ये ठीक है.'

स्वरा भास्कर
  • 6/9

उन्होंने आगे कहा, 'बेशक हमें अपना पुराना जीवन, युवा और फ्री रूप, पतला और टाइट शरीर याद आता है, लेकिन लगातार अपने यंग और पतले रूप को आइडलाइज करते रहना, शरीर को जबरदस्ती बाउंस बैक करवाना या पुराने रूप में फिट करने की कोशिश करना, ये एक तरह की क्रूरता है. हमारे शरीर ने एक दूसरे पूरे इंसान को कंसीव किया, उसे अपने अंदर पाला, उसका ख्याल रखा, डिलीवर किया और फिर तंदुरुस्त रखा है. बेशक वो बदलेगी और ये ठीक है.'

स्वरा भास्कर
  • 7/9

38 साल की स्वरा ने महिलाओं पर लगातार कैमरा-रेडी दिखने और ऑनलाइन अजनबियों की उम्मीदों को पूरा करने का दबाव झेलने की आलोचना की. उन्होंने पोस्टपार्टम वजन न घटाने पर महिलाओं को शेम करने को 'बेहद बेवकूफ और भद्दा' बताया.

स्वरा भास्कर
  • 8/9

उन्होंने कहा, 'महिलाओं को अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने का अधिकार होना चाहिए. और नहीं, यह फिटनेस या स्वास्थ्य के खिलाफ नहीं है. यह हमारे शरीर का सम्मान करने और उन बॉक्सेस से बाहर निकलने की दलील है जिनमें हम अब फिट नहीं होते. जीवन एक आगे बढ़ने वाली यात्रा है. अपने शरीर को भी ये ग्रेस देने का अधिकार हमें होना चाहिए.'

स्वरा भास्कर
  • 9/9

जिन लोगों का कहना है कि एक्टर होने के नाते वजन घटाना जरूरी है, स्वरा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि एक्टिंग टैलेंट और परफॉरमेंस का वजन से कोई लेना-देना नहीं है. अंत में उन्होंने लिखा, 'और लेकिन तुम तो एक्टर हो गैंग को मैं बोलना चाहती हूं कि वजन और एक्टिंग एबिलिटी का कोई रिश्ता नहीं है. अच्छे लुक्स एक्टर के लिए जरूरी हैं, इस ट्रैप में न फंसें. जरूरी नहीं हैं. क्राफ्ट और एबिलिटी अच्छा एक्टर बनने के लिए जरूरी है. इस देश ने जो सबसे बेहतरीन एक्टर्स दिए हैं, उनमें से ज्यादातर कभी दूसरों के हिसाब से गुड लुकिंग नहीं थे.'

Photos: Instagram/@reallyswara

Advertisement
Advertisement
Advertisement