scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रॉयल एस्कॉट 2026 में सारा अली खान का शाही अंदाज, 'सुपरमैन' हेनरी कैविल संग आईं नजर

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 1/9

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सामाजिक और खेल आयोजनों में से एक 'रॉयल एस्कॉट 2026' में शिरकत कीं. जहां उनके साथ 'सुपरमैन' फेम हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल भी बेहद खास अंदाज में नजर आए.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan  Royal Ascot 2026
  • 2/9

इस ग्रैंड इवेंट से सारा अली खान की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका क्लासिक और विंटेज लुक सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. यहां विरासत, फैशन, संस्कृति और वैश्विक प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले इस शाही इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से नामचीन हस्तियां पहुंचती हैं.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 3/9

इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली तस्वीर में सारा अली खान हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हेनरी कैविल के साथ पोज देती नजर आ रही है.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Advertisement
Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 4/9

जहां हेनरी कैविल ब्लैक टेलकोट, क्रीम वेस्टकोट, ग्रे स्ट्राइप्ड ट्राउजर और सिर पर ब्लैक हैट पहने हाथ में छाता लिए एकदम ब्रिटिश जेंटलमैन लुक में दिख रहे हैं, वहीं सारा उनके बगल में खड़ी होकर अपनी सादगी से महफिल लूट रही हैं. इन दोनों के साथ तस्वीर में एक और प्रतिष्ठित मेहमान भी ब्लैक सूट और हैट में नजर आ रहे हैं.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 5/9

सारा अली खान का पूरा आउटफिट साफ तौर पर देखा जा सकता है. उन्होंने इस खास इवेंट के लिए एक बेहद खूबसूरत और क्लासिक ऑफ-व्हाइट नी-लेंथ ड्रेस चुनी है.  इस बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर उन्होंने मैचिंग का एक शिमरी ब्लेजर कंधे पर डाला हुआ है, जो उनके लुक को बेहद फॉर्मल और रॉयल टच दे रहा है. जैकेट के लैपेल पर एक विंटेज ब्रोच भी लगा हुआ है, जो उनके विंटेज फैशन स्टेटमेंट को पूरा करता है.   (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 6/9

ब्रिटिश रॉयल इवेंट्स के नियमों के मुताबिक हैट पहनना काफी अहम माना जाता है. सारा के चेहरे के क्लोज-अप में उनकी खूबसूरत नेट वाली छोटी विंटेज हैट साफ दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने अपने स्लीक हेयर बन के साथ पेयर किया है.   (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 7/9

इसके साथ ही उन्होंने कानों में खूबसूरत डायमंड स्टड्स पहने हैं और हाथ में एक छोटा, मोतियों से जड़ा सफेद रंग का विंटेज हैंडबैग कैरी किया है. पैरों में उन्होंने मैचिंग के व्हाइट हील्स पहने हैं, जिस पर क्रिस्टल का काम हुआ है.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 8/9

शाही मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाते हुए सारा अली खान की कुछ कैंडिड तस्वीरें भी सामने आई हैं. सारा एक आलीशान इनडोर सेटिंग में सोफे पर बैठकर चाय या कॉफी की चुस्कियां लेती नजर आ रही हैं.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Sara Ali Khan Royal Ascot 2026
  • 9/9

उनके सामने टेबल पर थ्री-टियर स्टैंड में स्वादिष्ट स्नैक्स और सैंडविच सजे हुए हैं.  इन तस्वीरों में सारा बेहद शांत और ग्रेसफुल अंदाज में कहीं दूर देखती हुई पोज दे रही हैं, जिसमें उनके हाथ की क्लासिक ब्लैक स्ट्रैप वाली घड़ी और चेहरे का सटल मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है.  (Photo: Instagram/@saraalikhan95)

Advertisement
Advertisement
Advertisement