एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी की बड़ी स्टार हैं. उन्होंने नागिन, इश्कबाज जैसे शोज किए हैं. सुरभि ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी काम किया था.
ये उनका पहला शो था, हालांकि सुरभि का रोल शो में छोटा था. मगर वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं.
सुरभि ने टेली मसाला संग बातचीत में कहा कि उस वक्त उन्हें एक्टिंग नहीं आती थी. सेट पर ही उन्होंने सबक कुछ सीखा.
एक्ट्रेस को सेट पर अच्छी एक्टिंग ना करने पर डांट भी पड़ी थी. सुरभि ने कहा- ऐसी नौबत आ गई थी कि वो लोग कहते थे इसे नहीं आ रही एक्टिंग. घर भेजो इसे.
लेकिन मैंने मेहनत की. आज भी मेरे रोल को सराहा जाता है. हर बार वो एपिसोड देखकर मुझे लोग कहते हैं- देखो कहां से कहां तक की जर्नी तय की है.
सुरभि को बड़ा ब्रेक गुल पनाग के शो 'कुबूल है' से मिला. एक्ट्रेस आज टीवी की बड़ी स्टार बन चुकी हैं. वो प्रोड्यूसर बन गई हैं.
उनका नया शो आ रहा है. इश्क दम इडली रस्म. अभिषेक कुमार (शेफ अर्जुन) और शाइनी दोषी (शेफ मीरा) लीड रोल प्ले कर रहे हैं.
सुरभि की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मार्च 2024 में उन्होंने शादी की थी. बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग वो 13 साल से रिश्ते में थीं.