scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कर्तव्य में सैफ संग चंद मिनटों का रोल करके चमका ये चाइल्ड एक्टर कौन? क्रिकेटर्स संग कर चुका एड

Kartavya
  • 1/8

नेटफ्लिक्स पर सैफ की नई फिल्म कर्तव्य की बड़ी चर्चा है. इस क्राइम-थ्रिलर को काफी मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं. इसकी वजह कई हैं, मगर फिल्म में अपने चंद मिनटों के रोल से एक छोटे बच्चे ने अच्छी छाप छोड़ी है. 

Swastik Kapoor
  • 2/8

स्वास्तिक कपूर जिन्होंने फिल्म में सैफ अली खान के बेटे का रोल निभाया, उनकी मासूमियत को कर्तव्य फिल्म में सभी ने देखा और अब उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं.

Swastik Kapoor
  • 3/8

स्वास्तिक वैसे एक चाइल्ड एक्टर हैं जो इससे पहले कई सारी फिल्मों और ऐड में नजर आ चुके हैं. तेलुगू समेत वो कई रीजनल फिल्मों में काम किया करते हैं. 

Advertisement
Swastik Kapoor
  • 4/8

स्वास्तिक इंडिया के स्टार टी20 बैटर अभिषेक शर्मा संग भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने क्रिकेटर के साथ एक ऐड फिल्म में काम किया है, जो पिछले साल ही टीवी पर दिखी थी.

swastik kapoor
  • 5/8

नेटफ्लिक्स फिल्म कर्तव्य में स्वास्तिक का रोल उतना बड़ा नहीं था, लेकिन सैफ के किरदार को एक इमोशनल टच देने में उनका भी एक जरूरी हाथ रहा. फिल्म के अंदर कई सीन्स में उनके इमोशन अच्छे से स्क्रीन पर फील हुए.

Swastik Kapoor
  • 6/8

स्वास्तिक अभी स्कूल में हैं, लेकिन इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काफी नाम कमा लिया है. बड़े ब्रैंड के ऐड में आने के बाद, अपनी पहली नेटफ्लिक्स फिल्म कर्तव्य से वो छा गए हैं. अब आगे देखना है कि वो और क्या-क्या कमाल करेंगे.

Swastik Kapoor
  • 7/8

फिल्म कर्तव्य में स्वास्तिक के साथ मिर्जापुर वालीं रसिका दुगल भी नजर आई हैं जिन्होंने उनकी मां का रोल प्ले किया था. इसके अलावा इसमें संजय मिश्रा, पंचायत वाले बनराकस यानी दुर्गेश कुमार, मनीष चौधरी और जाकिर हुसैन जैसे जाने-माने कलाकार भी हैं.

Swastik kapoor
  • 8/8

इसे पुलकित ने डायरेक्ट किया है, जिनकी ये दूसरी नेटफ्लिक्स फिल्म है. इससे पहले वो भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म भक्षक लेकर आए थे. दोनों ही फिल्मों को शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया. 

Photo: Instagram @netflix_in/swastikkapoor2203

Advertisement
Advertisement