scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिदाई शो की रागि‍नी, रंगत पर झेला रिजेक्शन, कहां हो गईं गायब?

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 1/10

टीवी के फेमस एक्ट्रेस पारुल चौहान सपना बाबुल का... बिदाई, धर्म योद्धा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. लेकिन उनके 20 साल का ये सफर आसान नहीं रहा है. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 2/10

पारुल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए इस जर्नी के दर्द और खुशी के पल दोनों को शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों वो बीच-बीच में गुमशुदा होना पसंद करती हैं. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 3/10

पारुल ने कहा- आखिरी बार जब आप लोगों ने मुझे देखा था तब मैं किसी शो में रो रही थी या फिर कोई साजिश प्लान कर रही थी. लेकिन मैं रियल लाइफ वैसी नहीं हूं. अभी फिलहाल में हिमाचल की पहाड़ियों में हूं. 

Advertisement
Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 4/10

पारुल ने बताया कि हर साल कभी 2 या 3 महीने के लिए वो गायब हो जाती हैं. वो भी बिना प्लान किए, किसी लोकलाइट की तरह. वो होमस्टे ढूंढती हैं उसी में उनके साथ रहती हैं, वहीं का खाना खाती हैं.

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 5/10

पारुल ने बताया कि ये वो सालों से करती आ रही हैं लेकिन चुपचाप, आजतक किसी को भनक नहीं लगी. लेकिन अब वो सबसे जर्नी शेयर करना चाहती हैं. सबको बताना चाहती हैं कि वो कहां गायब होती हैं और बैग पैक करके कहां निकल जाती हैं. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 6/10

इसी के साथ एक और वीडियो शेयर कर पारुल ने बताया कि जब उन्होंने 2006 में करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें सबने कहा था कि तुम्हारा रंग साफ नहीं है, तो तुम्हे लीड नहीं मिल सकते. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 7/10

इन बातों को 20 साल बीत चुके हैं, किसी भी ऑडिशन में जब पारुल जाती थीं तो कहा जाता था कि मैडम आपमें टैलेंट तो है लेकिन पता है न ये लीड रोल है, आपका कलर... रिजेक्शन फेस करना ऐसी चीज के लिए जिसपर मेरा कंट्रोल नहीं, मुश्किल था. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 8/10

पारुल ने वीडियो में खुशी जताते हुए कहा कि - लेकिन आप मेरे साथ रहे. आपने मेरे हर शो को प्यार देकर मुझे सही साबित कर दिया. यही बात जब अकेले ट्रैवल करना शुरू किया तब भी मेरे सामने आई. 

Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 9/10

पारुल ने आगे कहा कि- सबने कहा लड़की है- अकेले कैसे जाएगी, ये हो जाएगा, वो हो जाएगा. अरे बाबा पता है, लेकिन अब मैं किसी की नहीं सुनती. अब मैंने परवाह करना छोड़ दिया है. जो है ये है, देखा जाएगा. 

Advertisement
Parul Chauhan का छलका दर्द
  • 10/10

पारुल अपनी इंस्पायरिंग जर्नी शेयर करते हुए बताती हैं कि वो जो दिल में आए वो करने पर विश्वास करती हैं, दुनिया अक्सर लड़कियों के लिए फैसले लेती है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. अपनी जिंदगी जीने का हर किसी को हक है.

Advertisement
Advertisement