scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तलाक को बीते 7 साल, दूसरी शादी करेंगी रिद्धि डोगरा, ढूंढ रहीं सेल्फ मेड पार्टनर, बोलीं- रोमांटिक हूं

रिद्धि डोगरा
  • 1/9

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने 2011 में एक्टर राकेश बापट से शादी की थी. 2019 में उनका तलाक हो गया था.  शादी टूटने के बाद भी उनकी दोस्ती अच्छी बनी हुई है.
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 2/9

तलाक के बाद भी रिद्धि का प्यार से भरोसा नहीं टूटा है. वो प्यार की तलाश में हैं. युविका चौधरी के पॉडकास्ट में उन्होंने प्यार, शादी को लेकर बात की.
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 3/9

रिद्धि ने कहा कि प्यार उनके लिए भगवान है. प्यार हर जगह होता है. वो सिर्फ रोमांटिक ही नहीं हो सकता. प्यार वहां भी है जहां नफरत है. प्यार सब कुछ है. प्यार नहीं तो कुछ नहीं.
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

Advertisement
रिद्धि डोगरा
  • 4/9

रिद्धि से जब पूछा गया कि उन्हें कितनी बार प्यार हुआ है? जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- मुझे तो प्यार होता रहता है. मैं बहुत रोमांटिक हूं. मैं हमेशा प्यार के लिए ओपन हूं.
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 5/9

शादी को लेकर रिद्धि ने कहा कि ये उनके लिए एग्रीमैंट जैसा है. शादी कमिटमेंट है. कंपैनियनशिप बिना शादी के भी आ सकती है. अगर शादी कर ली तो आपको उसमें बने रहना होगा.
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 6/9

युविका ने एक्ट्रेस से पूछा कि वो कैसा पार्टनर चाहती हैं? रिद्धि ने कहा- मेरी कोई फिक्स्ड चेकलिस्ट नहीं है. कुछ बेसिक क्वॉलिटीज हैं जो मैं अपने पार्टनर में चाहूंगी. 
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 7/9

''मैं किसी ऐसे शख्स को चाहूंगी जो सेल्फ मेड होगा. वो सामने वाले की पर्सनैलिटी का सम्मान करेगा. कोई ऐसा इंसान जो अपने आप में सिक्योर हो. मैं अपनी लाइफ में इस वक्त सिक्योर और इंडिपेंडेंट हूं.''
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 8/9

''मैं नहीं चाहती कोई ऐसा शख्स जिंदगी में आए जो मेरी पोजिशन को लेकर इनसिक्योर हो जाए. मैं अपना ख्याल रख सकती हूं. घर चला सकती हूं. अपना फाइनसेंस देख सकती हूं.''
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

रिद्धि डोगरा
  • 9/9

''वो चीजों को ईगो पर ना ले. समझे कि वो मर्द है लेकिन मुझे स्ट्रॉन्ग महिला माने. अगर कोई ऐसा मुझे मिलेगा तो मैं तुरंत ही पिघल जाऊंगी.''
 

Photo: Instagram @iridhidogra
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement