scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'कुत्ते की चेन निकालकर मैंने पिता को मारा था' एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज का खुलासा, क्या थी वजह?

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 1/9

बिग बॉस 5 फेम वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज की निजी जिंदगी बेहद मुश्किलों में बीती है. वो बचपन से अपने घर में टॉर्चर वाला माहौल देख बड़े हुए हैं. 

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 2/9

सिद्धार्थ ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन से बातचीत में बताया कि उनके पिता एक गैंगस्टर हुआ करते थे. वो गैंग से जुड़े थे जहां लोगों को मारना-पीटना धमकाना उनका काम था. 

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 3/9

दिल्ली के कमला नगर में उनका अलग रुतबा हुआ करता था, लेकिन सिद्धार्थ के जन्म के बाद उनका मन बदल गया. वो उस इलाके और उस दुनिया को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए. लेकिन पिता के जहन से वो रुतबा नहीं निकला पाया. 

Advertisement
मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 4/9

सिद्धार्थ ने बताया कि वो 9 साल के थे जब उनके पिता को किसी ने 7वें माले से धक्का दे दिया था. तब मां ने पिता और घर- दोनों संभाला. लेकिन इस लाचारगी ने उनके पिता को डिप्रेशन की ओर धकेल दिया.

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 5/9

सिद्धार्थ के पिता गुस्से में उनकी मां को खूब पीटते थे. एक्टर बताते हैं कि- वो जिस बूट को पहनते थे, उसी से मां के पेट में मारते थे. हम सो रहे होते थे उस वक्त, तो अगले दिन हम उस बूट को छुपाते थे. फिर पिटते थे. 

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 6/9

सिद्धार्थ ने बताया कि- जब लोग कहते हैं ना हम डिप्रेशन में हैं, तो हम कहते हैं- हम तो मर चुके थे. जब तक इंसान अमीर और फेमस न हो तो कोई नहीं पूछता. हमने ऐसा बचपन जिया है.

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 7/9

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उन्होंने अपने पिता को 16 साल की उम्र में मारा था. वो बोले- पापा मुझे भी बहुत मारते थे. मैंने 16 साल की उम्र में उनको मारा था. 

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 8/9

सिद्धार्थ बताते हैं कि- मेरे अंदर आ गया था कि अब अगर मैंने इनको नहीं मारा तो इन्हें कुछ समझ नहीं आएगा. तो मैंने अपने कुत्ते की चेन को निकाला और उससे उनको मारा. 

मां को मारते थे सिद्धार्थ के गैंगस्टर पिता
  • 9/9

सिद्धार्थ पर बचपन के इन इंसीडेंट्स का गहरा असर पड़ा. बावजूद इसके वो अपने पिता को बुरा नहीं मानते हैं. उनका मानना है कि वो अलग तरह के इंसान थे, जो गलत जगह फंस गए थे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement