scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सुशांत की मौत ने दिया ट्रॉमा-झेली कड़वाहट, प्यार चाहती हैं रिया चक्रवर्ती! 4 साल से ले रहीं थेरेपी

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 1/9

रिया चक्रवर्ती की जिंदगी साल 2020 के बाद पूरी तरह बदल गई थी. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें भारी आलोचना, कानूनी जांच और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा. उस दौर ने उन्हें भारी ट्रॉमा दिया.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 2/9

रिया ने कहा कि बीते कुछ सालों ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया है. वैरायटी से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं अब पहले से ज्यादा समझदार हो गई हूं. मेरे दोस्त मजाक में कहते हैं कि 33 साल की उम्र में भी मैं 80 साल की इंसान जैसी बातें करती हूं. क्योंकि मैंने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है. कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जिन्हें आप कभी भुला नहीं सकते और वे आपको बदल देते हैं.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 3/9

रिया ने बताया कि मुश्किल दौर में वो गुस्से और कड़वाहट से भी गुजरीं, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया. उन्होंने कहा- मैं गुस्से में भी रही हूं और कड़वाहट भी महसूस की है. लेकिन मैंने बहुत मेहनत की कि मेरी परिस्थितियां मुझे बदल न दें. मैं नहीं चाहती थी कि जो कुछ मेरे साथ हुआ, वही तय करे कि मैं कैसी इंसान बनूंगी.

Advertisement
Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 4/9

रिया ने खुलासा किया कि वो पिछले चार सालों से थेरेपी ले रही हैं. उन्होंने कहा- थेरेपी ने मुझे ये समझने में बहुत मदद की कि मैं कैसी इंसान बन रही हूं. मैं नहीं चाहती थी कि मेरा ट्रॉमा मेरी पूरी पहचान बन जाए.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 5/9

इतना सब कुछ झेलने के बावजूद रिया ने प्यार पर अपना विश्वास नहीं खोया. उन्होंने कहा- मैं आज भी प्यार पर भरोसा करती हूं, मैं आज भी दयालु रहना चुनती हूं. मैं एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती हूं. 

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 6/9

रिया कहती हैं कि- मैं खुद को कोई खास इंसान नहीं मानती जिसे किस्मत ने चुनकर ये सब झेलने के लिए भेजा हो. मैं बस एक लड़की हूं जो अपनी जिंदगी जीना चाहती है, काम करना चाहती है और कुछ अच्छा बनाना चाहती है.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 7/9

रिया ने बताया कि 2020 के बाद उन्हें यह समझ आया कि उनके सच्चे अपने कौन हैं. उन्होंने कहा- मैं कहती हूं कि मेरे दोस्तों ने मुझे चुना. मैंने उन्हें नहीं चुना. जो लोग उस मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे, वही आज मेरी जिंदगी के सबसे भरोसेमंद और प्यारे लोग हैं.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 8/9

जब रिया से पूछा गया कि क्या वो आज भी पहले की तरह प्यार कर पाती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए 'हां' कहा. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि मुश्किल दौर के बाद किसी पर भरोसा करना पहले जैसा आसान नहीं रहा. रिया का कहना है कि वो अभी भी खुलकर प्यार करना सीख रही हैं और उम्मीद करती हैं कि एक दिन वो फिर से दिल खोलकर प्यार कर पाएंगी.

Rhea chakraborty on finding love again after sushant singh rajput death
  • 9/9

सुशांत सिंह राजपूत का जून 2020 में निधन हो गया था. उस समय रिया चक्रवर्ती उनके साथ रिश्ते में थीं. इसके बाद रिया को सोशल मीडिया ट्रायल, जांच एजेंसियों की पूछताछ और कई आरोपों का सामना करना पड़ा, वो जेल भी गई थीं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement