scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शादी के बाद पति विजय के ननिहाल गईं रश्मिका, लिया पूर्वजों का आशीर्वाद, ससुराल में हुआ स्वागत

रश्मिका-विजय
  • 1/8

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा. 

PHOTO: Instagram @rashmika_mandanna

रश्मिका-विजय
  • 2/8

शादी के बाद दोनों का टाइट शेड्यूल था. रश्मिका विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट (तेलंगाना) गईं, जहां सत्यनारायण की पूजा की. वहां वो विजय के मामा पक्ष के परिवार से मिलीं और आशीर्वाद लिया. 

PHOTO: Instagram @rashmika_mandanna

रश्मिका-विजय
  • 3/8

रश्मिका को लेकर विजय अपने नाना-नानी के घर पहुंचे. कपल की फैमिली के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

PHOTO: Social Media 

Advertisement
रश्मिका-विजय
  • 4/8

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में विजय अपनी नानी-नाना की स्मृति स्थलों पर सिर झुकाया. एक्टर ने कैजुअल ऑरेंज टी-शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि रश्मिका ने लाइट ब्लू सिल्क साड़ी पहनी.
 

PHOTO: Social Media 

रश्मिका-विजय
  • 5/8

दोनों ने फैमिली के साथ पोज दिए. इस दौरान विजय की मां बहू रश्मिका के बगल में खड़ी रहीं दिखीं.

PHOTO: Social Media 
 

रश्मिका-विजय
  • 6/8

रश्मिका और विजय को पूर्वजों का आशीर्वाद लेता देख फैन्स का दिल गदगद हो गया है. फैन्स कपल की सादगी पर दिल हार रहे हैं. 

PHOTO: Social Media 
 

रश्मिका-विजय
  • 7/8

रश्मिका और विजय के चाहने वालों का मानना है कि इतने बड़े स्टार होकर भी दोनों अपनी जमीनी हकीकत नहीं भूले हैं.

PHOTO: Social Media 

रश्मिका-विजय
  • 8/8

रश्मिका और विजय ने खुशियों में बडे़-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर साबित कर दिया कि उनके लिए परिवार कितना महत्व रखता है.  

PHOTO: Instagram @rashmika_mandanna 

Advertisement
Advertisement