scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कपड़े नहीं विजय-रश्मिका की जूलरी के चर्चे, सिर से लेकर पांव तक 'गोल्ड' में सजे, पहना भारी भरकम हार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 1/10

वायरल कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग 26 फरवरी को संपन्न हुई. कपल ने आंध्रा और कोडावा रीति रिवाजों से उदयपुर में शादी की. इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज ने सनसनी मचा दी है. हर ओर बस दूल्हा-दुल्हन के लुक की ही चर्चा हो रही है.
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 2/10

रश्मिका और विजय के वेडिंग लुक में साउथ इंडियन संस्कृति की झलक दिखी. लोग इसे शादी नहीं बल्कि एक डिवाइन इवेंट कह रहे हैं. रश्मिका-विजय के एलीगेंट आउटफिट ने व्हाइट और पेस्टल वेडिंग ट्रेंड को ब्रेक किया है. उनकी कलरफुल वेडिंग ने बता दिया है कि शादी के लिए रेड, ऑरेंज और गोल्ड से बेहतर कोई कॉम्बिनेशन नहीं हो सकता.
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 3/10

रश्मिका-विजय को यूजर्स 'गोल्ड कपल' भी बुला रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कपल ने शादी के दिन रॉयल आउटफिट को कॉम्पलिमेंट करने के लिए हैवी गोल्ड जूलरी पहनी. सिर से लेकर पैर तक कपल गोल्ड जूलरी में नजर आया. दुल्हन होने के नाते रश्मिका ने तो जूलरी पहनी ही. मगर विजय का जूलरी पहनना ट्रेंडसेटर बन गया है. चलिए कपल की जूलरी का ब्रेकडाउन करते हैं.
 

Advertisement
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 4/10

सबसे पहले बात करते हैं विजय की, वो दूल्हे के गेटअप में किसी राजा महाराजा से कम नहीं लगे. ऐसा लगा जैसे मणिरत्नम या भंसाली की पीरियड फिल्म का वो कोई कैरेक्टर हैं. बेयर चेस्ट, धोती में रफ एंड टफ लुक के साथ दूल्हा बने विजय ने कई स्टीरियोटाइप ब्रेक किए हैं. एक्टर ने एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल जूलरी पहनी. 
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 5/10

रॉयल दूल्हा बने विजय ने जूलरी पहनकर फैशन वर्ल्ड में नया ट्रेंड सेट किया है. विजय ने गोल्ड जूलरी में ईयर स्टड, लॉन्ग टेंपल स्टेटमेंट नेकलेस, कासु माला, माथे पर पेली बसिंगा, आर्म कफ, रिस्ट कफ, एंकल कड़ा (Kolusu), टेंपल हरम, गोल्ड रिंग, गोल्ड Oddiyanam/बेल्ट पहनी.
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 6/10

जूलरी के अलावा विजय ने हाथों और पैरों में आलता लगाया. गाल पर काला टीका लगाया जिसे दृष्टि बोट्टू कहते हैं. मूंछों और हल्की दाढ़ी के साथ उन्होंने वेट हेयर लुक सेट किया. एक्टर ने आइवरी धोती के साथ रेड एंड गोल्ड अंगवस्त्रम पहना. उनका रीगल, हैरिटेज ग्रूम लुक सालों तक याद रखा जाएगा. 
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 7/10

वहीं रश्मिका ने बोल्ड रेड बॉर्डर की रिच रस्ट साड़ी पहनी. ड्रेप पर टेंपल हाउस मोटिफ से कारीगरी की गई है. ये हैदराबाद हैरिटेज की झलक दिखाती है. रश्मिका के गोल्डन वेल पर विजय के लिए रोमांटिक नोट लिखा था-  In every lifetime. उन्होंने भी भारी भरकम गोल्ड जूलरी पहनकर अपने लुक को रॉयल बनाया.
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 8/10

रश्मिका ने हैवी मल्टीलेयर गोल्ड टेंपल नेकलेस पहने, जिसमें ब्रॉड टेंपल चोकर, मेंगो स्टाइल लॉन्ग चेन, कासू माला शामिल थी. उन्होंने गोल्ड चेन अटैच्ड झुमके, टीका, माथा पट्टी, शोल्डर गोल्ड कफ, गोल्ड कड़े, कमरबंद, पेली बसिंगा (माथे पर बांधा गया पवित्र थ्रेड), गोल्ड हेयर एक्सेसरी (poola jada), फ्लोरल मोटिफ हाथफूल, गोल्ड रिंग पहनी. मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनके लुक को क्लासी रखा. 
 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
  • 9/10

फैंस की नजरें विजय और रश्मिका के वेडिंग लुक पर मानो ठहर गई हों. यूजर्स फोटोज देखकर कहते दिखे कि ये शादी दिखावटी नहीं, बल्कि रियल इमोशनंस से भरी लगी. जहां कोई बनावटीपन नहीं था. बस संस्कृति और डिवाइन मोमेंट की झलक दिखी. आपको कैसा लगा विजय-रश्मिका का लुक?
 

Advertisement
रश्मिका
  • 10/10

Photos: Instagram @rashmika_mandanna/thedeverakonda

Advertisement
Advertisement