scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रंग-खुशियों से भरी थी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की हल्दी, कपल ने दी सेरेमनी की झलक

रश्मिका मंदाना
  • 1/8

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के 20 दिन बाद हल्दी सेरेमनी की झलक दे दी है. कपल की हल्दी भी बाकी रस्मों की तरह धूमधाम से हुई थी.

रश्मिका मंदाना
  • 2/8

हल्दी सेरेमनी की फोटोज में रश्मिका और विजय को बेहद खुश देखा जा सकता है. दोनों ही मस्ती के मूड में हैं और हंसते हुए रस्म को निभा रहे हैं. उनके चेहरे पर हल्दी लगी है, हाथ में पान का पत्ता है और उनके ऊपर फूलों की बारिश हो रही है.

रश्मिका मंदाना
  • 3/8

इसके अलावा कपल की लवी-डवी फोटोज भी देखी जा सकती हैं. लगभग हर फोटो में दोनों ने एक दूसरे को थामा हुआ है. हल्दी सेरेमनी के लिए रश्मिका ने ग्रीन वन शोल्डर टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनी थी. दूल्हे विजय देवरकोंडा व्हाइट कुर्ते-पायजामे में थे.

Advertisement
रश्मिका मंदाना
  • 4/8

शादी की तरह हल्दी सेरेमनी में भी रश्मिका और विजय सोने की ज्वेलरी से लदे हुए थे. एक्ट्रेस ने खूबसूरत टेंपल ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें भारी कड़े, झुमके और मांग टीका शामिल था. विजय के हाथ में सोने का कड़ा और गले में चेन देखी जा सकती है.

रश्मिका मंदाना
  • 5/8

ये सेरेमनी रस्मों-रिवाज के अलावा खूब मस्ती से भी भरी थी. दोनों ने हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद होली भी खेली. साथ ही जमकर डांस भी किया. सोशल मीडिया पर इस दमदार सेलिब्रेशन की झलक रश्मिका और विजय दोनों ने दी है.

रश्मिका मंदाना
  • 6/8

फोटोज में रश्मिका और विजय को हरे, पीले और गुलाबी रंगों में रंगा देखा जा सकता है. दोनों सिर से पांव तक भीगे हुए हैं और डांस कर रहे हैं. यहां विजय अपने भाई आनंद और मां के साथ पोज करते भी देखे जा सकते हैं.

रश्मिका मंदाना
  • 7/8

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी. इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अपने रिश्ते को सालों तक छिपाने के बाद कपल ने शादी से कुछ दिन पहले अपनी जिंदगी के नए पड़ाव का ऐलान किया था.

रश्मिका मंदाना
  • 8/8

शादी के बाद से लेकर अभी तक रश्मिका और विजय अपनी अलग-अलग रस्मों की झलक दे चुके हैं. दोनों ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे पहुंचे थे.

All Photos: Instagram/@rashmika_mandanna/@thedeverakonda

Advertisement
Advertisement