scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'अनपढ़ हलवाई' बन मिली शोहरत, एक्टिंग छोड़ किसान बना हीरो, कर रहा खेती-बाड़ी?

Anas Rashid left acting
  • 1/9

एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर सेलिब्रिटी अपनी तगड़ी पहचान बनाना चाहता है. लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से खूब नाम कमाया. मगर करियर के पीक पर वो एक्टिंग छोड़कर लाइमलाइट से दूर हो गए. 

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 2/9

इन्हीं में से एक अनस राशिद हैं. अनस एक समय पर टीवी के जाने-माने एक्टर्स में शुमार किए जाते थे. 'दीया और बाती हम' शो ने उन्हें स्टार बना दिया था. शो में सूरज राठी के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था.

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 3/9

शो में एक अनपढ़ हलवाई सूरज राठी बनकर उन्होंने फैंस के दिलों पर तगड़ी छाप छोड़ी. अनस की सादगी ने फैंस के दिलों को छू लिया था. 
 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Advertisement
Anas Rashid left acting
  • 4/9

अनस ने कई सालों तक टीवी पर राज किया. मगर अचानक वो शोबिज की चकाचौंध से गायब हो गए. अब वो परिवार संग सादगी से जिंदगी गुजार रहे हैं.

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 5/9

अनस अब अपने होमटाउन मालेरकोटला, पंजाब में रहते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और फैंस संग अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं. 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

 

Anas Rashid left acting
  • 6/9

रिपोर्ट्स की मानें तो अनस अब एक्टिंग छोड़कर किसान बन गए हैं. वो अब खेती-बाड़ी करने लगे हैं. अनस ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मैं किसान बन गया हूं. मुझे हमेशा से इसमें दिलचस्पी थी, मेरा जन्म और पालन-पोषण मालेरकोटला (चंडीगढ़) में हुआ है, मैं अपनी जड़ों को यहीं पाता हूं.

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 7/9

अनस राशिद की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में टीवी शो 'कहीं तो होगा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'ऐसा करो ना विदा', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' शो में भी काम किया. मगर उनके करियर को माइलेज 'दीया और बाती हम' से मिली. 
 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 8/9

आखिरी बार वो साल 2017 में टीवी सीरियल  'तू सूरज, मैं सांझ पियाजी' में दिखाई दिए थे. साल 2018 में उन्होंने पंजाबी फिल्म Nankana में काम किया था. इसके बाद वो शोबिज से दूर हो गए. फैंस अभी भी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. 

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Anas Rashid left acting
  • 9/9

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनस राशिद ने सितंबर, 2017 में अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल से निकाह किया था. उनके दो बच्चे हैं. वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

 

(Photo Credits: Instagram/anasrashidactor)

Advertisement
Advertisement
Advertisement