scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शादी पर दिखा रश्मिका मंदाना का अलग अंदाज, भूलीं ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक, 90 मिनट में हुईं तैयार

रश्मिका मंदाना
  • 1/8

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर फैंस का दिल खुश कर दिया था. इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी से सामने आए दोनों के ट्रेडिशनल लुक्स पर हर किसी की नजरें जमी रह गई थीं.

All Photos: Instagram/@rashmika_mandanna/@thedeverakonda

रश्मिका मंदाना
  • 2/8

हाल ही में मसूम मिनावाला के पॉडकास्ट में रश्मिका मंदाना की मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेम्बुरकर ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस अपनी शादी पर सिर्फ 90 मिनट में तैयार हो गई थीं. उन्होंने बहुत मिनिमल लुक चुना. राश्मिका ने पारंपरिक ब्राइडल लुक को रिजेक्ट कर दिया था.

रश्मिका मंदाना
  • 3/8

रश्मिका मंदाना के साथ पिछले चार साल से काम कर रही तन्वी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस का वेडिंग लुक इतना वायरल हो जाएगा. उन्होंने बताया, 'जब हम चर्चा कर रहे थे कि वह क्या करना चाहती हैं, क्योंकि हम बहुत सारे लुक्स क्रिएट करते रहते हैं, तो उन्होंने कहा कि वे इसे बहुत क्लीन और सिंपल रखना चाहती हैं.'

Advertisement
रश्मिका मंदाना
  • 4/8

तन्वी ने आगे बताया, 'मैंने कहा- 'रियली? ये तुम्हारा वेडिंग डे है, क्या तुम काजल भी नहीं लगाना चाहतीं?' लेकिन रश्मिका बहुत क्लियर थीं कि वे बिल्कुल वैसा ही लुक चाहती हैं जैसी वे रोज दिखती हैं. मुझे बिल्कुल नहीं लगा था कि इसे इतनी तारीफ मिलेगी. बाद में रश्मिका ने मुझसे कहा- 'देखा, मैंने कहा था ना कि मिनिमल रखना बेहतर रहेगा'.'

रश्मिका मंदाना
  • 5/8

तन्वी ने आगे बताया कि रश्मिका मंदाना को अपने हेयर और मेकअप का पूरा विजन था और वे बहुत क्लियर थीं, इसलिए उनके साथ काम करना मेकअप आर्टिस्ट को बहुत मजेदार लगा, भले ही ये काफी बिजी था.

रश्मिका मंदाना
  • 6/8

उन्होंने कहा, 'वे खुशी से इतनी ज्यादा चमक रही थीं. शादी से एक दिन पहले भी उनका एक इवेंट था, इसलिए उन्हें पूरी नींद नहीं मिली थी. फिर भी वे कट-टू-कट आईं और बोलीं- 'गाइज, मेरे पास सिर्फ 40 मिनट हैं, मुझे तैयार कर दो.' लेकिन हमने एक घंटा ले लिया. कुल मिलाकर टॉप टू बॉटम पूरी तरह तैयार होने में उन्हें सिर्फ डेढ़ घंटा (90 मिनट) लगा. लेकिन वे इतनी खुश थीं कि जब वे मंडप की ओर चल रही थीं, तो उनके चेहरे पर वो उत्साह साफ दिख रहा था. यही वजह है कि वे इतनी खूबसूरत लग रही थीं.'

रश्मिका मंदाना
  • 7/8

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी वक्त से डेटिंग कर रहे थे. हालांकि उन्होंने कभी अपनी रिलेशनशिप कंफर्म नहीं की थी. सितंबर 2025 में दोनों ने गुपचुप एंगेजमेंट कर ली थी. फरवरी 2026 में अपनी रिलेशनशिप की पुष्टि की. साथ ही शादी का ऐलान भी किया था.

रश्मिका मंदाना
  • 8/8

दोनों ने 26 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक इंटीमेट मगर भव्य सेरेमनी में ब्याह रचाई. इसके बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिस्पेशन रखा, जिसमें राम चरण, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन, करण जौहर समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

Advertisement
Advertisement