scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रामायण' के टीजर लॉन्च की तैयारी पूरी, मेकर्स संग दिखे रणबीर कपूर, सामने आई फोटोज

Ramayama Update
  • 1/10

बॉलीवुड गलियारों में इस वक्त अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है नितेश तिवारी की 'रामायण'.   इसी बीच, बुधवार शाम को मुंबई में 'रामायण' की टीम एक साथ स्पॉट की गई. लॉस एंजेलिस से अमेरिका दौरे के बाद लौटे रणबीर कपूर, फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा एक साथ नजर आए. (Photo: Yogen Shah) 

Ramayama Update
  • 2/10

इन तस्वीरों में हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल को टीजर लॉन्च से पहले टीम का उत्साह साफ देखा जा सकता था. पैपराजी को देखते ही सभी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कैमरे के सामने पोज दिए. (Photo: Yogen Shah) 
 

Ramayama Update
  • 3/10

लॉस एंजेलिस से लौटते ही रणबीर कपूर ने अपने स्टाइल से फैंस को एक बार फिर इम्प्रेस किया. उन्होंने पैपराजी के सामने एक कूल और कैजुअल लुक कैरी किया. रणबीर एक डेनिम शर्ट पहने हुए नजर आए. जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट के ऊपर डाला हुआ था. (Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
Ramayama Update
  • 4/10

इसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की पैंट और सफेद स्नीकर्स पहने थे. चश्मा पहने हुए रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे. उनकी तस्वीरों में 'रामायण' को लेकर उनकी एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी.  (Photo: Yogen Shah)
 

Ramayama Update
  • 5/10

'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी हमेशा सिम्पल लुक में नजर आते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ. उन्होंने एक हल्की हरी शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज कैरी किए थे.  (Photo: Yogen Shah)
 

Ramayama Update
  • 6/10

नितेश तिवारी ने 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है और अब वह 'रामायण' से एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं. (Photo: Yogen Shah)
 

Ramayama Update
  • 7/10

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस खास मौके पर पारंपरिक पोशाक में नजर आए. उन्होंने मैरून कलर के कुर्ते के ऊपर सफेद नेहरू जैकेट पहनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने व्हाइट पजामा और ब्लैक शूज कैरी किए थे.  (Photo: Yogen Shah)

Ramayama Update
  • 8/10

नमित मल्होत्रा बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं और उनके 'रामायण' से जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं. (Photo: Yogen Shah)
 

Ramayama Update
  • 9/10

वहीं रणबीर कपूर के खास दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी को भी नमित मल्होत्रा के घर देखा गया. गौरतलब है कि रामायण से पहले रणबीर, अयान की बड़ी बजट वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आ चुके हैं. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Ramayama Update
  • 10/10

हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल को 'रामायण' का टीज़र लॉन्च होने वाला है. इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. टीजर लॉन्च से पहले इस खास मौके को सेलिब्रेट करने की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी एक्साइटेड है.  (Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
Advertisement