कहते हैं हुनर और मेहनत करने का जज्बा हो तो आपको स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता. इंडस्ट्री के ऐसे कई एक्टर्स मिसाल पेश करते हैं.
झुग्गी-बस्ती में पले बढ़े ये एक्टर्स अपने हुनर के दम पर फेमस हुए. गरीबी से निकले ये स्टार्स आज लग्जूरियस लाइफ जीते हैं. कॉमेडियन जॉनी लीवर भी इनमें से एक हैं.
उनका बचपन मुश्किलों भरा था. वो तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में पले बढ़े थे. उनका बचपन धारावी की बस्ती में बीता था. पैसों की तंगी के चलते वो 7वीं क्लास के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख पाए थे.
ऐसे वक्त में सपनों को पूरा करने से पहले उनके लिए सर्वाइव करना जरूरी था. बतौर टीनएजर, जॉनी ने अपनी फैमिली को सपोर्ट करने के लिए मुंबई की सड़कों पर 3-4 महीनों तक पेन भी बेचे थे.
उस वक्त जॉनी की उम्र 15-16 साल थी. पेन बेचते वक्त वो पॉपुलर सेलेब्स की मिमिक्री करते थे. इससे वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते थे. धीरे धीरे उन्होंने लोगों के बीच अपनी पकड़ बना ली.
कॉमेडी कर पैसा कमाने का हुनर उनकी पहचान बन गया. पहले वो पेन बेचकर 25-30 रुपये कमाते थे. बाद में एक्टर्स की मिमिक्री कर उन्होंने अपना रेट 250-300 रुपये किया.
फिल्मों में आने से पहले जॉनी ने स्टेज शोज और ऑकेस्ट्रॉ में काम किया. उनकी मिमिक्री के अंदाज ने लोगों का दिल जीता. उनके टैलेंट को संजय दत्त ने नोटिस किया और फिल्मों काम करने का मौका दिया.
जॉनी 90s के मशहूर कॉमेडियंस में शुमार रहे. उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी. मल्टीस्टारर मूवी में भी वो अपनी अलग पहचान बना लेते थे. उन्होंने कई बड़े स्टार्स संग काम किया है.
पहला एक्टिंग ब्रेक उन्हें फिल्म 'तुम पर हम कुर्बान' से मिला था. टीवी पर उन्होंने शो जबान संभाल के से डेब्यू किया. जॉनी ने तेजाब, कसम, खतरनाक, जलवा जैसी कई मूवीज में काम किया. करियर की उनकी पहली बड़ी सक्सेस फिल्म बाजीगर थी.
एक इंटरव्यू में जॉनी ने बताया कि वो अपने शराबी पिता से इस कदर परेशान थे कि 13 की उम्र में रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने की कोशिश की थी. लेकिन 3 छोटी बहनों का ध्यान करते हुए पटरी से नीचे उतरे.
कभी सड़कों पर पेन बेचने वाले जॉनी लीवर का आज मुंबई के लोखंडवाला में आलीशान घर है. वो अपने परिवार के साथ डूप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं. अपने पैसों से खरीदा ये उनका पहला घर है. उनकी नेटवर्थ 225 करोड़ बताई जाती है.
जॉनी ने इस सी फेसिंग घर को 1990 में खरीदा था. जिसमें दोनों फ्लोर पर 3 बेडरूम और हॉल हैं. पहले उन्होंने 20 लाख में टॉप फ्लोर दिया. फिर नीचे का फ्लोर 4 करोड़ में खरीदा था. वो पहले धारावी में चॉल में रहे. फिर बस्ती में रहे. और आज लोखंडवाला के डुप्लेक्स में रहते हैं.
All Photos: Instagram @iam_johnylever