हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखना अद्भुत अनुभव है.
टीजर देखने के बाद लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड दिख रहे हैं. जानते हैं कि 4000 करोड़ में बनी फिल्म में ज्यादा फीस किसे मिली है.
Photo: Yogen Shah
'रामायण' में रणबीर कपूर प्रभु राम के रोल में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए करीब 150 करोड़ लिए हैं.
Photo: Social Media
यश फिल्म में रावण का रोल अदा कर रहे हैं. रावण का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है.
Photo: Social Media
साईं पल्लवी, सीता के किरदार में है. माता सीता के रोल के लिए उन्होंने लगभग 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
Photo: Social Media
'रामायण' में सनी देओल, बजरंग बली हनुमान के रोल में नजर आएंगे. इस रोल के लिए उन्हें 20 से 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
Photo: Social Media
रवि दुबे के लिए 'रामायण' एक बड़ा ब्रेक है, जिसमें वो लक्ष्मण के रोल में है. इस रोल के लिए उनकी फीस 2 से 4 करोड़ बताई जा रही है.
Photo: Social Media
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह 'रामायण' में शूर्पणखा की भूमिका निभाएंगी. उनकी फीस कंफर्म नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये हैं.
Photo: Social Media
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी, विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युज्जिह्व के रोल में हैं, जिनकी फीस का अब तक खुलासा नहीं हुआ है.