scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रणबीर कपूर की रामायण में राजा जनक बने ये टीवी एक्टर, यामी गौतम की आर्टिकल 370 में भी कर चुका है काम

Ramayana
  • 1/8

रामायण फिल्म का नया गाना मंगल रंग आज रिलीज किया गया, जो माता सीता और भगवान राम के बीच पवित्र प्रेम को दर्शाता है. गाने में हमें कई सारे शॉट्स दिखाए जाते हैं, जो सीता मां के स्वयंवर से जुड़े थे. 

Photo: Instagram @tseries.official

Ramayana
  • 2/8

सीता के रोल में साई पल्लवी के कुछ एक्स्ट्रा शॉट्स दिखाई दिए कि कैसे वो स्वयंवर के दौरान भगवान राम के लिए प्रार्थना कर रही थीं. इसमें उनकी नगरी मिथिला की झलक भी दिखी. 

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 3/8

गाने में पहली बार माता सीता के पिता 'मिथिला नरेश' राजा जनक भी दिखाई देते हैं, वो स्वयंवर के बाद भगवान राम से हाथ जोड़कर मिल रहे हैं. ये सीन विदाई के समय नजर आने वाला है.

Photo: Screengrab

Advertisement
Ramayana
  • 4/8

राजीव कुमार टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कई सारी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स प्ले किए हुए हैं. वो पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं.

Photo: X@rajivkumar_73 

Ramayana
  • 5/8

राजीव कुमार के सबसे पॉपुलर कामों की बात करें, तो उन्होंने कुछ महीनों पहले द केरल स्टोरी 2 में काम किया था. इसके अलावा वो यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 में भी दिख चुके हैं.

Photo: X@rajivkumar_73

Ramayana
  • 6/8

वहीं टेलीविजन में उनके पॉपुलर शोज की बात हो, तो उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल कभी-कभी इत्तेफाक से में काम किया. वो कई सालों पहले कलर्स टीवी के उड़ान में दिखाई दिए. 

Photo: X@rajivkumar_73

Ramayana
  • 7/8

अब रामायण में वो नजर आएंगे. देखना है कि क्या उनके सीन लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे या नहीं. इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 8/8

रामायण फिल्म 5 नंवबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

Photo: Instagram @worldoframayana

Advertisement
Advertisement