scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सीता- स्वयंवर से वनवास तक, रामायण के नए गाने में दिखी झलक, राम-सिया पर टिकी निगाहें

Ramayana Mangal Rang Song
  • 1/11

'रामायण' के मेकर्स ने 'मंगल रंग' गाना जारी किया है, जो भगवान राम और सीता की प्रेम कहानी पर आधारित है. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 2/11

इस वीडियो में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आते हैं, जिसमें उनके विवाह, महल के जीवन और वनवास की यात्रा को दिखाया गया है. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 3/11

'मंगल रंग' में अयोध्या के महल के दृश्यों, विशाल प्राकृतिक नज़ारों और राम-सीता की एक साथ की गई यात्रा के पलों को दिखाया गया है. 

Advertisement
Ramayana Mangal Rang Song
  • 4/11

सामने आए इस गाने और इसकी विजुअल झलक ने सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें भव्यता और सादगी का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 5/11

गाने के वीडियो की शुरुआत में अयोध्या के महल के भव्य और अलौकिक दृश्यों को दिखाया गया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी पारंपरिक शाही लिबास में बेहद जच रहे हैं.    (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 6/11

वीडियो में विवाह के अनुष्ठानों, फूलों की सजावट और भव्य सेट की खूबसूरती देखते ही बनती है, जो प्राचीन काल की यादों को तरोताजा कर देती है. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 7/11

विवाह के बाद के जीवन को दर्शाते हुए दृश्यों में राम और सीता के बीच का आपसी स्नेह और आत्मीयता साफ झलकती है. राजसी ठाठ-बाट के बीच दोनों की सादगी भरी मुस्कान और एक-दूसरे के प्रति समर्पण के पलों ने इस गाने की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 8/11

यह गाना सिर्फ महलों की चकाचौंध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राम और सीता की कठिन वनवास यात्रा के दृश्यों को भी बखूबी पिरोया गया है. (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 9/11

प्राकृतिक नजारों, जंगलों की हरियाली और कठिन पगडंडियों पर साथ चलते हुए रामा और सीता के प्रेम की गहराई को बेहद भावुक अंदाज में पर्दे पर उतारा गया है.
(Photo: T-series)

Advertisement
Ramayana Mangal Rang Song
  • 10/11

'रामायण' में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे नजर आएंगे.
 (Photo: T-series)

Ramayana Mangal Rang Song
  • 11/11

फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है. (Photo: T-series)

Advertisement
Advertisement