scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रामायण: दशरथ की 3 रानियां बनीं ये हसीनाएं, कैकेयी के रोल में छाईं लारा, कौन हैं कौशल्या-सुमित्रा?

रामायण
  • 1/11

रामायण फिल्म का ट्रेलर जबसे सामने आया है, इसकी स्टारकास्ट को लेकर गूगल पर सर्च खत्म नहीं हो रहा है. लीड स्टारकास्ट के अलावा मूवी में दिखने वाले सपोर्टिंग रोल्स पर भी बात हो रही है.
 

Photo: Screengrab

रामायण
  • 2/11

फिल्म में अयोध्या के राजा दशरथ बने हैं अरुण गोविल. लेकिन क्या आप जानते हैं रामायण मूवी में उनकी तीनों रानियों का किरदार किसने प्ले किया है.

Photo: Screengrab

रामायण
  • 3/11

ज्यादातर लोग जानते हैं कि लारा दत्ता ने कैकयी का रोल प्ले किया है. ट्रेलर में मंथरा बनी शीबा चड्ढा और दशरथ के किरदार में दिखे अरुण गोविल संग उनके सीन्स दिखे.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
रामायण
  • 4/11

एक डायलॉग में वो राम से 14 साल के वनवास पर जाने को कहती हैं. कैकेयी के रोल में लारा शानदार लगी हैं. अपने एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी को लेकर वो छाई हुई हैं.

Photo: Screengrab

रामायण
  • 5/11

लारा ने 2003 में अंदाज मूवी से डेब्यू किया. वो कई और मूवीज में भी दिखीं. बीच में कुछ वक्त का गैप लिया. फिर धमाकेदार वापसी की. रामायण से पहले वो वेलकम 3 में नजर आईं.


Photo: Instagram @larabhupathi
 

रामायण
  • 6/11

मूवी में कौशल्या यानी भगवान राम की मां का रोल इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा इंदिरा कृष्णन ने प्ले किया है. वो मूवी एनिमल में वो रणबीर संग काम कर चुकी हैं.
 

Photo: Instagram @indirakrishna101

रामायण
  • 7/11

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में इंदिरा एक्टर की सास के रोल में दिखी थीं. सबसे मजेदार बात ये है कि खुद रणबीर ने रामायण के लिए इंदिरा का नाम सजेस्ट किया था.
 

Photo: Instagram @indirakrishna101

रामायण
  • 8/11

इंदिरा गंगा माई की बेटियां, अफसर बिटिया, कृष्णदासी जैसे शोज में नजर आईं. वो मूवी तेरे नाम में अहम रोल में दिखी थीं. अब रामायण में इंदिरा और रणबीर को दोबारा साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.
 

Photo: Instagram @indirakrishna101

रामायण
  • 9/11

दशरथ की दो रानियों की बात हो गई. अब बात करते हैं तीसरी रानी सुमित्रा की. मूवी में ये रोल सोनल झा ने प्ले किया है. वो इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
रामायण
  • 10/11

उन्होंने बालिका वधू, ना आना इस देश लाडो जैसे हिट शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. फिल्मों की बात करें तो सोनल चिलर पार्टी, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, आगरा में दिखी हैं.
 

Photo: Instagram @sonaljhaofficial

रामायण
  • 11/11

रामायण के ट्रेलर में इन तीनों रानियों की झलक दिखी है. फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. जो कि इसी साल दिवाली के मौके पर आएगी. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी.
 

Photo: Instagram @sonaljhaofficial

Advertisement
Advertisement