scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

वफादारी की मिसाल! इन फिल्मों में डॉगी और इंसानों की दोस्ती ने जीता दिल, Ohh My Dog से पहले देख डालें

best dog movies
  • 1/9

कुत्ते सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा होते हैं. उनकी वफादारी और अपने इंसान के लिए बेपनाह प्यार पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई शानदार फिल्में बन चुकी हैं. अब 7 अगस्त को रिलीज होने जा रही 'Oh My Dog' भी इंसानों और कुत्तों के रिश्ते के साथ-साथ उन पर होने वाले जुल्मों की कहानी दिखाएगी. अगर आपको डॉग्स पर बनी इमोशनल फिल्में पसंद हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है.

best dog movies
  • 2/9

Oh My Dog (2026): इस फिल्म में एक कुत्ते और उसके इंसान के बीच का अनोखा रिश्ता दिखाया गया है. कहानी सिर्फ प्यार और दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि उन कुत्तों की तकलीफ भी दिखाती है, जिन पर इंसानों के हाथों जुल्म होते हैं. फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हो रही है और इसका इमोशनल ट्रेलर पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है.

best dog movies
  • 3/9

Hachi: A Dog's Tale (2009) : अगर आपने अभी तक हाची: अ डॉग्स टेल नहीं देखी है, तो यकीन मानिए आपने सबसे भावुक फिल्मों में से एक मिस कर दी. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में हाची नाम का कुत्ता अपने मालिक का सालों तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करता है. इसकी कहानी आज भी करोड़ों लोगों को रुला देती है.

Advertisement
best dog movies
  • 4/9

777 Charlie (2022): कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक अकेले और गुस्सैल इंसान की जिंदगी में चार्ली नाम की डॉग की एंट्री होती है, जो उसकी पूरी दुनिया बदल देती है. फिल्म दोस्ती, प्यार और बिछड़ने के दर्द को बेहद खूबसूरती से दिखाती है.

best dog movies
  • 5/9

Chillar Party (2011): बच्चों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल चिल्लर पार्टी सिर्फ दोस्ती की कहानी नहीं है. इसमें बच्चों का एक ग्रुप अपने प्यारे डॉग भिडू को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. फिल्म दोस्ती, इंसानियत और जानवरों के प्रति संवेदनशीलता का मजबूत संदेश देती है.

best dog movies
  • 6/9

Teri Meherbaniyan (1985): 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म तेरी मेहरबानियां आज भी डॉग लवर्स की फेवरेट मानी जाती है. फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार की मौत के बाद उसका वफादार कुत्ता अपने मालिक के दुश्मनों से बदला लेता है. कुत्ते की वफादारी और भावनाओं ने इस फिल्म को आज भी यादगार बना रखा है.

best dog movies
  • 7/9

Hum Aapke Hain Koun (1994): सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में टफी नाम का डॉग छोटा जरूर था, लेकिन कहानी का बेहद अहम हिस्सा बना. क्लाइमैक्स में टफी ही वह राज खोलता है, जिसकी वजह से पूरी कहानी बदल जाती है. आज भी टफी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डॉग किरदारों में गिना जाता है.

best dog movies
  • 8/9

Benji (1974):  बेंजी एक ऐसे आवारा लेकिन बेहद समझदार कुत्ते की कहानी है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है. यह फिल्म दिखाती है कि प्यार और वफादारी का रिश्ता किसी भाषा या इंसान तक सीमित नहीं होता.

best dog movies
  • 9/9

Halo (1996): एक मशहूर हिंदी बच्चों की फिल्म है, जिसे संतोष सिवन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी साश नाम की 7 साल की एक छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में अपने खोए हुए प्यारे डॉगी हेलो को ढूंढ़ने निकल पड़ती है. यह फिल्म एक बच्ची और उसके पालतू कुत्ते के बीच के प्यार और गहरे रिश्ते को बेहद भावुक अंदाज में दिखाती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement