scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दशरथ, लक्ष्मण, सीता.. 'रामायण' के टीजर में दिखी झलक, रावण का 'पुष्पक विमान' वायरल

रामायण फिल्म
  • 1/12

हनुमान जयंती का दिन रामायण फिल्म के फैंस के लिए खास रहा है. नितेश तिवारी ने अपनी बिग बजट मूवी का टीजर रिलीज किया है. इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर राम के रोल में दिखे.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 2/12

ये पहली बार है जब उनके राम रूप को मेकर्स ने ऑफिशियली रिलीज किया है. पूरे टीजर में रणबीर के सीन्स की भरमार दिखी. राम के गेटअप में वो खूब जच रहे हैं. फैंस को उनका राजा राम और वनवासी राम लुक पसंद आया है.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 3/12

लेकिन टीजर गौर से देखने पर आपको फिल्म के दूसरे किरदारों की भी हल्की झलक देखने को मिलती है. इनमें रावण बने यश से लेकर राजा दशरथ बने अरुण गोविल शामिल हैं.
 

(Photos: Screengrab)

Advertisement
रामायण फिल्म
  • 4/12

टीजर के आखिर में मेकर्स ने यश की झलक दिखाई है. रावण के किरदार में यश दमदार लगे हैं. उनकी 3 सेकंड की झलक ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 5/12

यश का मेकर्स ने अभी तक लुक रिवील नहीं किया है. लेकिन उनका बैक लुक ही इतना दमदार है कि फैंस क्रेजी हो रखे हैं. यश के लुक रिवील का फैंस को इंतजार हैं.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 6/12

मूवी में रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने राजा दशरथ का रोल प्ले किया है. फिल्म में दो बार उनकी झलक दिखी है. सफेद दाढ़ी, राजशी ठाठ में अरुण दमदार लगे. कभी राम बने अरुण को दशरथ के रोल में देखना सरप्राइजिंग होगा.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 7/12

एक युद्ध का सीन है जिसमें रणबीर दुश्मनों से लड़ रहे हैं. उस सीन में रवि दुबे की झलक देखने को मिलती है. वो राम के भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. रामायण मूवी से वो बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 8/12

साई पल्लवी फिल्म में सीता माता का रोल कर रही हैं. मेकर्स ने उनका लुक रिवील नहीं किया है. दो फ्रेम में वो नजर आई हैं. एक में उनका बैक लुक दिखा है.

 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 9/12

वो अयोध्या से वनवास के लिए निकल रही हैं. दूसरे सीन में नाव पर बैठी हुई हैं. उनका ब्लर साइड प्रोफाइल नजर आता है.

 

(Photos: Screengrab)

Advertisement
रामायण फिल्म
  • 10/12

हनुमान जयंती पर फिल्म का टीजर भले ही रिलीज किया गया है. लेकिन मेकर्स ने हनुमान बने सनी देओल की कोई झलक नहीं दिखाई है. बस राम बोलते हुए उनकी आवाज सुनने को मिलती है. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol
 

रामायण फिल्म
  • 11/12

किरदारों के अलावा रावण के पुष्पक विमान की भी लोगों के बीच चर्चा चल रही है. नितेश ने पुष्पक विमान को फ्लॉवर शेप में दिखाया है, जो बेहद खूबसूरत दिखता है.
 

(Photos: Screengrab)

रामायण फिल्म
  • 12/12

फिल्म का टीजर देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं. फैंस मूवी देखने के लिए बेकरार हो गए हैं. नितेश तिवारी की ये मूवी 2026 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. 
 

(Photos: Screengrab)

Advertisement
Advertisement