बॉलीवुड में जब भी भाई-भतीजावाद या 'नेपोटिज़्म' (Nepotism) की बात चलती है, तो अक्सर लोगों का ध्यान सिर्फ फिल्मी परिवारों के बच्चों (स्टार किड्स) पर ही जाता है. लेकिन ग्लैमर की इस चकाचौंध भरी दुनिया में एक और दिलचस्प पहलू है, जिसकी चर्चा बहुत कम होती है—वह है 'पॉलिटिकल नेपोटिज्म'. (Photo: Screengrab)
भारतीय सिनेमा में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना, लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड सीधे तौर पर देश की सत्ता और राजनीति के गलियारों से जुड़ा हुआ है. इनमें मनीषा कोइराला और रितेश देशमुख जैसे स्थापित नाम तो शामिल हैं ही, साथ ही कुछ नए चेहरे भी इस फेहरिस्त में तेजी से जुड़ रहे हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में. (Photo: Screengrab)
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाता नेपाल के सबसे रसूखदार राजनीतिक परिवार से है. वह नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला की पोती हैं. (Photo: Instagram/@m_koirala)
वहीं, अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एक्टिंग के लिए मशहूर रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
(Photo: Instagram/@riteishd)
इस सिलसिले में नया नाम शरवरी वाघ का भी है, जो अपनी फिल्मों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. शरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की पोती हैं.
(Photo: Instagram/@sharvari)
इसके अलावा, एक्टर अरुणोदय सिंह का परिवार भी मध्य प्रदेश की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा है; वह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और मध्य प्रदेश में विपक्ष के पूर्व नेता अजय सिंह के बेटे हैं. (Photo: Screengrab)
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के दिवंगत पिता, सतीश पेडनेकर, महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके थे. (Photo: Instagram/@bhumisatishpednekkar)
वहीं, अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं और वहां से विधायक हैं. (Photo: Instagram/@nehasharmaofficial)
सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा का ताल्लुक भी हिमाचल प्रदेश के बड़े राजनीतिक घराने से है, वह भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं. (Photo: Instagram/@aaysharma)
इसी तरह, फिल्म 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वीर पहाड़िया का नाता भी सीधे तौर पर देश के बड़े राजनीतिक परिवार से है. वीर पहाड़िया के नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ देश के केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, जबकि उनकी मौसी प्रणीति शिंदे मौजूदा समय में महाराष्ट्र की सक्रिय राजनीति का एक बड़ा और चर्चित चेहरा हैं. (Photo: Instagram/@veerpahariya)
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कृष्णावतारम' से संस्कृति जयना (Sanskriti Jayana) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है, जो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की नातिन हैं. (Photo: Instagram/@sans09)