scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर का दिखा बेबी बंप, फैन्स ने पूछा- ये कब हुआ?

मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 1/8

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि धनुष और मृणाल शादी करने जा रहे हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी भी मृणाल को शादी के लिए टीज कर चुके हैं. 

PHOTO: Yogen Shah 

मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 2/8

धनुष संग शादी की चर्चा के बीच गुरुवार को मृणाल की एक शॉकिंग तस्वीर सामने आई. पिकं कलर की गाउन में मृणाल का बेबी बंप दिखा. एक्ट्रेस बिल्कुल प्रेग्नेंट महिला की तरह चल रही थीं. उनके चेहरे के हाव-भाव भी उसी तरह थे. 

PHOTO: Yogen Shah 

 

वरुण धवन
  • 3/8

मृणाल के साथ वरुण धवन भी थे. ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में वरुण, मृणाल का ख्याल रखते दिखे. वरुण ने मृणाल को धूप और धक्का-मुक्की से बचाने की पूरी कोशिश की.

PHOTO: Yogen Shah  

Advertisement
मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 4/8

मृणाल का बेबी बंप देखकर यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं. सभी ये जानने के उत्सुक हैं कि आखिर ये कब हुआ. एक ने लिखा कि मृणाल सच में प्रेग्नेंट हैं क्या? दूसरे फैन ने लिखा कि क्यूट लग रही हो. 


PHOTO: Yogen Shah  

मृणाल ठाकुर
  • 5/8

कई लोगों ने लिखा कि मृणाल शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं. कुछ लोगों ने गेस किया कि जरूर ये फिल्म की शूटिंग पर हैं. मृणाल के फैन्स कह रहे हैं कि इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी कैसे हो गई. 


PHOTO: Yogen Shah  

मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 6/8

अगर बाकी सब की तरह आप भी यही सोच रहे हैं कि मृणाल प्रेग्नेंट हैं, तो सच ये नहीं है. मृणाल प्रेग्नेंट नहीं हुई हैं और ना ही वो किसी को गुड न्यूज देने वाली हैं. इसलिए अपनी फीलिंग्स को थोड़ा कंट्रोल कर लीजिए. 

PHOTO: Yogen Shah  

मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 7/8

मृणाल का लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए है. बेबी बंप के साथ मृणाल की वायरल तस्वीरें और वीडियो फिल्म शूट लोकेशन के हैं. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं. 

PHOTO: Yogen Shah  

मृणाल ठाकुर-वरुण धवन
  • 8/8

 रही बात मृणाल की शादी, तो वो इससे इनकार कर चुकी हैं. मृणाल का कहना है कि वो जब भी शादी करेंगी, तो सबसे  पहला इनवाइट गणेश जी को जाएगा. इसके बाद वो फैन्स को न्योता देंगी. लेकिन जिस तरह मृणाल और धनुष की वेडिंग न्यूज फैल रही है. वो देखकर यही कहा जा सकता है कि कुछ तो गड़बड़ है दया. 

PHOTO: Yogen Shah  
 

Advertisement
Advertisement