scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पिता थे 'सुपरस्टार' पर बेटे रह गए गुमनाम, ये 7 स्टार किड्स बॉलीवुड में हुए फ्लॉप

'सुपरस्टार एक्टर्स के फ्लॉप बेटे'
  • 1/8

बॉलीवुड में एक फेमस कहावत है कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है लेकिन इसी ग्लैमर की दुनिया में एक गहरा अंधेरा भी होता है. 70 और 80 के दशक में राज करने वाले राज कपूर, देव आनंद और राजकुमार जैसे एक्टरों ने एक तरफा राज किया. इन सुपरस्टार्स ने अपने बेटों को भी मौका दिया लेकिन वो सफलता नहीं देखी, जो इनके पिता ने देखी. जानिए उन टूटते हुए सितारों के बारे में... (Photo: Screengrab)

राज कपूर के बेटे राजीव कपूर
  • 2/8

इंडियन सिनेमा के शोमैन' यानी राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से लॉन्च किया था. फिल्म भयंकर सुपरहिट हुई. लेकिन पूरा क्रेडिट मंदाकिनी और राज कपूर को ही गया. राज कपूर इसके बाद 'आसमान', 'लवर बॉय' जैसी फिल्मों में दिखे. लेकिन इसके बाद उनका करियर खत्म हो गया. डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी उतरे लेकिन सफलता नहीं मिली. साल 2021 में उनका निधन हो गया. (Photo: Screengrab)
 

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और करण कपूर
  • 3/8

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार शशि कपूर के दोनों बेटों, कुणाल और करण कपूर ने भी किस्मत आजमाई थी. कुणाल ने 'विजेता' जैसी फिल्मों में काम किया, तो वहीं करण कपूर ने 'सल्तनत' और 'लोहा' से शुरुआत की. लेकिन उनका विदेशी लुक इंडियन्स को पसंद नहीं आया. ऐसे में दोनों ने इंडस्ट्री को लगभग बाय बोल दिया. कुणाल इस समय अपनी एड-फिल्म कंपनी 'वालास' चलाते हैं और करण फेमस मशहूर फोटोग्राफर  बन गए. (Photo: Screengrab)
 

Advertisement
राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव
  • 4/8

राजेंद्र कुमार को जुबली कुमार के नाम से भी जाना जाता था. क्योंकि उनकी हर फिल्म हिट होती थी. वहीं उनके बेटे कुमार गौरव ने 1981 में फिल्म लव स्टोरी से एंट्री की फिल्म काफी हिट हुई. नेशनल क्रश बनने के बाद उन्हें अगला सुपरस्टार तक माना गया लेकिन एक के बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई. अब इस समय वो फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं और मालदीव व भारत में अपना कंस्ट्रक्शन और ट्रेवल का बिजनेस संभाल रहे हैं.  (Photo: Screengrab)
 

अमजद खान के बेटे शादाब खान
  • 5/8

'शोले' के गब्बर सिंह यानी अमजद खान ने अपनी एक्टिंग से वो काम किया है, जो शायद ही कोई भूल पाए. उनके बेटे ने शादाब खान ने 1997 में रानी मुखर्जी के साथ फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया. लेकिन ऑडियंस ने उन्हें स्वीकार नहीं किया. तब से शादाब फिल्मों से दूर हो गए. इस समय वो  लेखक (Author) के तौर पर काम कर रहे हैं.  (Photo: Screengrab)
 

राज कुमार के बेटे पुरु राज कुमार
  • 6/8

अपने डायलॉग बोलेने के अंदाज से देशभर में फेमस हुए राज कुमार के बेटे ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. पुरु राज कुमार ने 1996 में 'बाल ब्रह्मचारी' से डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'मिशन कश्मीर' और 'उमराव जान' जैसी कुछ फिल्मों में साइड रोल किया लेकिन पिता जैसा रुतबा कभी हासिल नहीं कर पाए. पुरु अब ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं.  (Photo: Screengrab)

मनोज कुमार के बेटे कुणाल कपूर
  • 7/8

'भारत कुमार' के नाम से फेमस मनोज कुमार ने अपने बेटे कुणाल गोस्वामी को 'क्रांति' और 'घुंघरू' जैसी फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में उतरे. हालांकि, कुणाल अपने पिता की परछाई से बाहर नहीं निकल पाए और ऑडियंस ने उन्हें नकार दिया. अब कुणाल अपना खुद का बिजनेस देखते हैं और पूरी तरह से लाइमलाइट से बाहर हैं.  (Photo: Screengrab)
 

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद
  • 8/8

बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद ने अपने बेटे सुनील आनंद को लॉन्च करने के लिए आनंद ही आनंद बनाई. खुद देव आनंद ने इसे डायरेक्ट किया. लेकिन सुनील को लोगों ने नकार दिया. इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्मों में भी काम किया लेकिन काम नहीं बना. अब वह अपने पिता के बैनर 'नवकेतन फिल्म्स' की जिम्मेदारी संभालते हैं.  (Photo: Screengrab)
 

Advertisement
Advertisement