scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रिकॉर्डिंग बंद करो', पैप्स से गुस्से में बोलीं मौनी रॉय, दिखीं परेशान

Mouni roy angry
  • 1/10

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई ग्लैमरस लुक नहीं या तलाक नहीं बल्कि पैपराजी पर फूटा गुस्सा है. 

Mouni roy angry
  • 2/10

मुंबई के बांद्रा में एक होटल से बाहर निकलते वक्त मौनी कैमरों से इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने फोटोग्राफर्स को साफ शब्दों में रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कह दिया.

Mouni roy angry
  • 3/10

मौनी रॉय अपनी दोस्त अनुषा दांडेकर के साथ डिनर के बाद होटल से बाहर निकली थीं. बाहर पहले से मौजूद पैपराजी लगातार उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. फ्लैश और कैमरों की भीड़ देखकर मौनी असहज हो गईं.

Advertisement
Mouni roy angry
  • 4/10

वीडियो में मौनी बार-बार हाथ से इशारा करती नजर आती हैं और कहती हैं कि प्लीज रिकॉर्ड मत करो. लेकिन इसके बावजूद पैपराजी उनकी रिकॉर्डिंग करते रहे.
 

Mouni roy angry
  • 5/10

मौनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, कई यूजर्स उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि- अगर सच में दिक्कत है तो एक बार में मना करके हटवा ही दो जैसे बाकी कई सेलेब्स करते हैं.

Mouni roy angry
  • 6/10

यह पहली बार नहीं है जब मौनी का पैपराजी से ऐसा सामना हुआ हो. इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भी वह कैमरों से परेशान दिखी थीं.

Mouni roy angry
  • 7/10

उदयपुर से लौटते समय मौनी ने फोटोग्राफर्स से कहा था कि उनकी बजाय पीछे चल रहीं दिशा पाटनी की तस्वीरें और वीडियो लें. इसके बावजूद कैमरे लगातार मौनी की तरफ ही बने रहे.

Mouni roy angry
  • 8/10

मौनी रॉय कई बार कह चुकी हैं कि सेलेब्रिटीज भी आम लोगों की तरह अपनी निजी जिंदगी और प्राइवेसी का अधिकार रखते हैं. हालांकि, वह अक्सर पैपराजी के साथ हंसते-मुस्कुराते भी नजर आती हैं, लेकिन जब उन्हें लगता है कि उनकी निजी सीमा पार हो रही है, तो वह खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं.

Mouni roy angry
  • 9/10

मौनी पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में थीं. उनकी पति सूरज नाम्बियार से सेपरेशन की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा हुआ था. कपल ने ऑफिशियली कुबूल किया था कि वो अलग हो चुके हैं. लेकन लीगली अभी डिवोर्स नहीं हुआ है.
 

Advertisement
Mouni roy angry
  • 10/10

Photos: Yogen Shah/Mouni Roy Instagram

Advertisement
Advertisement