scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आलीशान घर बनवाने में मनीषा रानी के छूटे पसीने, 2 लाख के फ्रि‍ज में पैसे बर्बाद, बेडरूम में फंसा काम

मनीषा रानी
  • 1/9

बिहार की मनीषा रानी मुंबई में अपना आलीशान आशियाना बनवा रही हैं. लेकिन लगता है नए घर में गृहप्रवेश करने में अभी वक्त है. उनके घर का काम फाइनल स्टेज पर है.
 

मनीषा रानी
  • 2/9

मनीषा ये घर पिछले एक साल से बनवा रही हैं. लेकिन अभी भी इसमें कमी रह गई है. वो अपने ड्रीम होम में सब अपनी पसंद का चाहती हैं. 
 

मनीषा रानी
  • 3/9

मनीषा ने इंस्टा पर घर की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो बताती हैं उनके का अभी कितना काम पेंडिंग है.
 

Advertisement
मनीषा रानी
  • 4/9

मनीषा का डे रुटीन जिम से शुरू होता है. फिर वो अपने नए घर को देखने जाती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि घर को देखकर उन्हें कई चीजों और स्टाइल को बदलने की जरूरत महसूस होती है.
 

मनीषा रानी
  • 5/9

वॉशरूम में वो कुछ बदलाव करना चाहती थीं. लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से मना कर दिया. उनके मास्टर बेडरूम में पेंट का काम चल रहा है. लेकिन उनका मनचाहा कलर अभी तक निकलकर नहीं आया है.
 

मनीषा रानी
  • 6/9

वो कहती हैं- मास्टर बेडरूम की वॉल के अभी तक 40 सैंपल देख चुकी हूं. लेकिन मेरा पसंदीदा ग्रीन कलर अब तक नहीं मिला है. मैं ग्रीन और व्हाइट का कॉम्बिनेशन चाहती हूं.
 

मनीषा रानी
  • 7/9

लिविंग रूम की सी फॉलिंग लाइट भी उन्हें पसंद नहीं आई है. मनीषा के साथ यहां एक और पोपट हुआ. उन्होंने 2 लाख में फ्रिज खरीदा था. लेकिन अब उन्हें मालूम पड़ा कि उसमें फ्रीजर ही नहीं है.
 

मनीषा रानी
  • 8/9

अब वो नया फ्रीज खरीदेंगी. मनीषा पिछले 1 साल से अपने इस घर को बनवा रही हैं. जिसकी वजह से उनकी जबरदस्त भागमभाग हो गई हैं. 
 

मनीषा रानी
  • 9/9

मनीषा ने अपने पिछले व्लॉग में बताया था कि वो घर बनवाते हुए थक चुकी हैं. इस 1 साल में उनके करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं. पर वो किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगी. 
 

All Photos: Instagram @manisharani002
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement