scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

लड़का से बनी लड़की, जेंडर बदलकर मिली नफरत-सहा दर्द, कौन है ये हसीना?

 एला डी'वर्मा
  • 1/8

हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और अब हर इंसान अपनी मर्जी से जीना सीख चुका है. आज के दौर में लोग ऑपरेशन के जरिए अपना जेंडर बदलवा रहे हैं. 
 

 एला डी'वर्मा
  • 2/8

कुछ लोग लड़के से लड़की बन रहे हैं. कोई लड़की से लड़का बनना चाह रहा है. ये कदम उठाने के लिए आपके पास पैसा होना चाहिए. 

 एला डी'वर्मा
  • 3/8

एला डी'वर्मा भी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने अपना जेंडर बदलवाकर नई शुरूआत की है. एला का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और उन्हें लोग देव वर्मा के रूप में जानते थे. 

Advertisement
 एला डी'वर्मा
  • 4/8

एला को बचपन से ही लड़कियों की तरह सजना संवरना अच्छा लगता था, लेकिन वो ये बात किसी से कह नहीं पाईं. लॉकडाउन के दौरान एला को एहसास हुआ कि उन्हें अपने अंदर छिपी लड़की को बाहर लाना चाहिए. 
 

 एला डी'वर्मा
  • 5/8

एला के पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया और वो जेंडर बदलकर लड़का से लड़की बन गईं. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. एला की ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही, जितनी लग रही है. 

 एला डी'वर्मा
  • 6/8

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेरे लिए जेंडर चेंज कराना बहुत मुश्किल रहा. मैं मेडिकली भी चीजों से जूझ रही थी और समाज खरी खोटी भी सुना रहा था.

 

 एला डी'वर्मा
  • 7/8

मुझे किसी की बात से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बुरा लगता है कि जब आपकी वजह से आपके परिवार को सुनाया जाए. मैं जब भी सेट पर आ जाती हूं और ऐसा कुछ होता, जो मेरी जर्नी से रिलेट करता है, तो मैं रो पड़ती हूं. 
 

 एला डी'वर्मा
  • 8/8

एला ने कहा कि हमारे समाज में जेंडर को इतना बड़ा क्यों बना दिया गया है. हम और आप बात जेंडर पूछ कर नहीं करते हैं ना. हाल ही में एला को मंगल मुखी सीरीज में देखा गया और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. रियल लाइफ में वो कंटेंट क्रिएटर वंश उपाध्याय को डेट कर रही हैं. 

Photo: Instagram @elladverma

Advertisement
Advertisement