खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपनी अदाओं के कई दिलों को घायल किया. करियर के पीक पर वो कंट्रोवर्सी से घिरी रहीं. एक्ट्रेस की भूरी आंखें, मासूम चेहरा और किलर स्माइल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भी उनका दीवाना बना दिया था.
90s में 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद संग जुड़ा था. उनका अफेयर टॉक ऑफ द टाउन रहा था. दोनों को साथ में शारजाह में क्रिकेट मैच को एंजॉय करते हुए देखा गया था.
स्टेडियम से उनकी फोटो धड़ल्ले से वायरल हुई. दोनों का अफेयर होने के दावे हुए. ये भी कहा गया कि दाऊद ने राज कपूर को मंदाकिनी को फिल्म में कास्ट करने को कहा था.
सुनने में ये भी आया कि मंदाकिनी और दाऊद ने गुपचुप शादी की थी. उनका एक बच्चा भी है. इन सभी कंट्रोवर्सी की वजह से मंदाकिनी के करियर पर गंभीर असर पड़ा. उनसे ऑफर छिनने लगे थे.
धीरे-धीरे मंदाकिनी फिल्मों से गायब हो गईं. वो खुद मेनस्ट्रीम सिनेमा को छोड़ गईं. हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा ही दाऊद संग अफेयर की खबरों को गलत बताया. मंदाकिनी से जब इंडस्ट्री ने दूरी बनाई तो उन्हें परिवार ने संभाला.
मंदाकिनी ने आध्यात्म का रास्ता चुना. वो दलाई लामा की अनुयायी बनीं. एक्ट्रेस ने पूर्व तिब्बती बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से 1990 में शादी की. मंदाकिनी संग शादी के बाद रिनपोछे मुंबई में सैटल हो गए.
कपल के दो बच्चे हैं. वो हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. मंदाकिनी पति संग मुंबई में तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं. वो योगा टीचर भी हैं.
2022 में मंदाकिनी ने म्यूजिक वीडियो 'Maa O Maa' से कमबैक किया था. इस गाने में मंदाकिनी के साथ उनके बेटे राबिल भी नजर आए थे. हालांकि ये गाना उनके एक्टिंग करियर को ज्यादा मजबूती नहीं दे पाया.
सालों बाद मंदाकिनी काफी बदल गई हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान करता है. उम्र की वजह से भले ही उनके लुक्स में बदलाव आया हो. लेकिन वो आज भी प्यारी लगती हैं.