बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की लव लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रहती है. कृति का नाम लंबे समय से लंदन के करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया संग जुड़ रहा है.
अब कृति ने खुद रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग कोजी फोटो शेयर की है, जिसके बाद से उनकी लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. फैंस का मानना है कि कबीर संग रोमांटिक तस्वीर शेयर करके कृति ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई अलग-अलग तस्वीरें साझा की हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग कोजी होती नजर आईं. कृति बॉयफ्रेंड कबीर के कंधे पर हाथ रखकर क्लोजली पोज देती हुई देखी जा सकती हैं.
सेल्फी फोटो में कृति और कबीर दोनों ही खुशी से चहकते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
एक फोटो में कृति बिकिनी टॉप पहने पूल में चिल करती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स से साफ पता चलता है कि वो कितना ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं.
किसी फोटो में कृति मस्तीभरे अंदाज में दिखीं, तो किसी तस्वीर में वो अपनी छोटी बहन नूपुर संग नजर आईं. कृति के सभी फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
कमेंट सेक्शन में फैंस कृति से कबीर बहिया संग शादी करने को भी कह रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर कबीर संग टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं. लेकिन उन्होंने ऑफिशियली अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है.
कबीर बहिया की बात करें तो वो यूके बेस्ड करोड़पति बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर वर्ल्ड वाइड एविएशन एंड टूरिज्म कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
कबीर बहिया क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. कबीर अक्सर महेंद्र सिंह धोनी संग चिल करते हुए भी नजर आते हैं.