scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

2 बच्चों का पिता बनने के बाद पत्नी से तलाक ले रहा मशहूर सिंगर? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 1/8

बॉलीवुड में दमदार हिप-हॉप म्यूजिक बनाने वाले मिलिंद गाबा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी शादी इस समय सवालों के घेरे में है. 

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 2/8

मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनिवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में एक-दूसरे का नाम नहीं है.

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 3/8

फैंस मिलिंद और प्रिया की इस इंस्टा एक्टिविटी से हैरान हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर किया करते थे, जिसे फैंस ने भी बहुत पसंद किया.

Advertisement
Millind Gaba Pria Beniwal
  • 4/8

मिलिंद और प्रिया ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2022 में शादी रचाई थी. उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे, जिसकी तस्वीरें भी तब काफी वायरल हुई थीं.

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 5/8

पिछले ही साल मिलिंद और प्रिया ने अपनी जिंदगी में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. उनके घर एक बेटे और बेटी ने जन्म लिया था, जिनका कपल ने मई के महीने में पहला बर्थडे भी सेलिब्रेट किया.

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 6/8

अब मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल की जिंदगी में क्या उथल-पुथल मची है, ये तो वही जानते हैं. फिलहाल कपल की तरफ से तलाक को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

Millind Gaba Pria Beniwal
  • 7/8

मिलिंद और प्रिया की लव स्टोरी की शुरुआत ऑनलाइन PUBG गेम खेलते वक्त हुई थी. एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुद बताया था कि वो प्रिया के भाई से पहले मिल चुके थे, इसलिए उनकी मुलाकात होती रहती थी. इसके बाद, उनके बीच प्यार बढ़ा और बात शादी तक पहुंची.

Harsh Beniwal
  • 8/8

वैसे बता दें कि प्रिया बेनिवाल, मशहूर यूट्यूबर-एक्टर हर्ष बेनिवाल की बहन हैं. अपने भाई की तरह प्रिया भी एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जहां वो फैशन-ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो अपलोड करती हैं.

All Photos: Instagram @priabeniwal

Advertisement
Advertisement